फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal election 2022, bjp president jp Nadda rallies in chamba and una himachal

Himachal Election: जेपी नड्डा बोले- हम सेवा के लिए और कांग्रेसी मेवा के लिए करते हैं काम

Thu, 03 Nov 2022 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी(चंबा)/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी(चंबा)/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 05:36 PM IST
सार

सलूणी के ऐतिहासिक चौगान और ऊना के  कुटलैहड़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने  जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश में अब राज नहीं रिवाज बदलने का लोगों ने मन बनाया है। अब प्रदेश में अलटा-पलटी नहीं होगी।

विज्ञापन
himachal election 2022, bjp president jp Nadda rallies in chamba and una himachal
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और कमीशन, कांग्रेस और भ्रष्टाचार ये दोनों पर्यायवाची हैं। हम मिशन पर काम करते हैं और कांग्रेसी कमीशन के लिए काम करते हैं। हम सेवा भाव से काम करते हैं और कांग्रेसी मेवा खाने के लिए काम करते हैं। कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक या तो जेल जाने को तैयार हैं या बेल पर हैं।  सलूणी के ऐतिहासिक चौगान में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब राज नहीं, रिवाज बदलने का लोगों ने मन बनाया है। अब प्रदेश में अलटा-पलटी नहीं होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में फिर से विजयी होकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे। नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 2022 में दोबारा से सरकार बनाई। उत्तराखंड में भी रिवाज बदला। गोवा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। मणिपुर में भी दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और अब हिमाचल प्रदेश में भी रिवाज बदलेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को हिमाचल की चिंता है। चंबा आगमन पर उपहार में दिए गए चोला डोरा को उन्होंने केदारनाथ यात्रा के दौरान विशेष रूप से पहन कर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक समय था, जब प्रधानमंत्री बोलते थे कि मैं एक रुपया भेजता हूं लेकिन 85 पैसे न जाने कहां गायब हो जाते हैं। अभी प्रधानमंत्री शिमला आए थे, उन्होंने एक बटन दबाया और किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये पहुंच गए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तंज किया कि एक अन्य पार्टी भी हिमाचल आई, पर वह आई पीछे गई पहले। हिमाचल से दिल्ली-पंजाब काफी नजदीक है। हिमाचल के लोगों को मालूम चला कि ये तो छल-कपट करने वाली पार्टी है। ऐसे में इस पार्टी को आभास हो गया कि यहां पर काम बनने वाला नहीं है। लिहाजा, अब उन्होंने गुजरात में डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा हर चीज का ब्योरा जनता के समक्ष देती है
 कुटलैहड़ में जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि राजनीति में इतना ज्ञान रखता हूं कि तालियों की गड़गड़ाहट से रुख समझ जाता हूं। प्रजातंत्र चुनाव में परखने का मौका मिलता है। कोई राजनीतिक दल रिपोर्ट नहीं रखता, लेकिन भाजपा हर चीज का ब्योरा जनता के समक्ष देता है। चुनाव के दौरान पहले ठगने का ही दौर था। मोदी ने रिवायत बदली और अब रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के पास जाना पड़ता है। किए हुए कामों को लेकर ही भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाता है। कहा कि कई बड़े देश कोरोना से अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं, लेकिन पीएम मोदी ने देश की जनता को कोरोना डोज से सुरक्षित किया है। सिम सप्लायर भारत बना है। मोबाइल इंडस्ट्री में भारत नंबर दो पर खड़ा है। इथेनॉल का उत्पादन दोगुना और शुगर का उत्पादन चार गुना हो गया। विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भारत अब दूसरे देशों से ले नहीं रहा अब दे रहा है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। 

राहुल भारत जोड़ो, इनके नेता कांग्रेस तोड़ो यात्रा पर : जयराम

 विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के कलियाड़ा में विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और उनके नेता कांग्रेस तोड़ो यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और सिमट रही है। देश को मजबूत बनाने के लिए हिमाचल में फिर भाजपा को लाना जरूरी है।

भारत विश्व पटल पर मजबूत हुआ है। अब भारत पर उसके दुश्मन किसी प्रकार की हरकत करने से डरते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को अपना घर माना है। प्रदेश की संस्कृति का सम्मान किया है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो देश को मजबूत कर सकती है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed