{"_id":"6ad8f23a0055f68ee3015492","slug":"sheep-dies-after-coming-into-contact-with-an-electrified-utility-pole-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200635-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली के खंभे में करंट आने से भेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली के खंभे में करंट आने से भेड़ की मौत
Wed, 21 Oct 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
बुनौली गांव की घटना, खंभे के पास चरते समय करंट की चपेट में आई
ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से उठाई जल्द समस्या का समाधान करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल की पंचायत चांजू के बुनौली गांव में बुधवार सुबह बिजली के खंभे में करंट आने से एक भेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।
लोगों ने विद्युत बोर्ड से खंभे और बिजली की लाइन की जांच कर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार बुनौली निवासी परस राम बुधवार सुबह रोजाना की तरह अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए ले गए थे। इसी दौरान एक भेड़ बिजली के खंभे के संपर्क में आ गई और करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से भेड़ की मौत हो गई। उसका शरीर भी बुरी तरह झुलस गया। गनीमत रही कि हादसे के समय भेड़पालक खंभे के संपर्क में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी खंभे के नजदीक जाने को लेकर डर बना हुआ है। ग्रामीणों सुरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, मान सिंह और प्रताप चंद ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि संबंधित खंभे और विद्युत लाइन की तत्काल जांच की जाए और करंट आने के कारणों का पता लगाकर समस्या को दूर किया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि किसी व्यक्ति या अन्य मवेशी के साथ कोई अनहोनी न हो। उधर, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। खंभे में करंट आने के कारणों का पता लगाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
--