फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rs 10 e-cart service, suspended for three months

Chamba News: तीन माह से बंद 10 रुपये वाली ई-कार्ट सेवा

Wed, 21 Oct 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 21 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rs 10 e-cart service, suspended for three months
उद्घाटन के दौरान इलेक्ट्रिकल ई कार्ट रिक्शा : वर्तमान में बंद की गई सेवा
टैक्सी चालकों के विरोध के बाद थमे पहिये, बुजुर्गों और मरीजों को इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में 10 रुपये में भरमौर चौक से मेडिकल कॉलेज तक सफर करवाने वाली ई-कार्ट सेवा पिछले तीन माह से बंद है। टैक्सी चालकों के विरोध के बाद बंद हुई इस सुविधा के दोबारा शुरू न होने से बुजुर्गों, मरीजों और पर्यटकों को सस्ते सफर का इंतजार है।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य शहर में किफायती और प्रदूषण रहित परिवहन उपलब्ध करवाना था। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदर विधायक की मौजूदगी में मिलेनियम गेट से ई-कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मेडिकल कॉलेज से भरमौर चौक तक चलने वाली इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का किराया 10 रुपये तय किया गया था, लेकिन सेवा कुछ ही महीनों में बंद हो गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया, सुरेश कुमार, सोनू कुमार, कुलदीप कुमार और डीके सोनी ने कहा कि ई-कार्ट बुजुर्गों और मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने का किफायती विकल्प थी। उन्होंने मांग की कि संबंधित पक्षों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाए, ताकि आम लोगों को यह सुविधा दोबारा मिल सके। उधर, एनएयूएलएम की मैनेजर रुचि महाजन ने बताया कि कुछ लोगों के विरोध के कारण ई-कार्ट सेवा बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed