{"_id":"6367ceab5056ff6b6a3cd134","slug":"himachal-election-2022-bjp-manifesto-himachal-pradesh-2022-33-percent-to-women-in-government-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: भाजपा ने विधानसभा चुनाव में खेला हिमाचल की आधी आबादी पर महिला कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: भाजपा ने विधानसभा चुनाव में खेला हिमाचल की आधी आबादी पर महिला कार्ड
Mon, 07 Nov 2022 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
फाइल फोटो
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा ने ‘संकल्प पत्र - 2022’ में हिमाचल प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाओं पर मतदाता कार्ड खेला है। चुनाव में महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए नौकरी में आरक्षण से लेकर रसोई गैस सिलिंडर निशुल्क देने के वायदे किए गए हैं।
शगुन राशि में बढ़ोतरी और छात्राओं को साइकिल तथा स्कूटी का वायदा भी संकल्प पत्र में है। हिमाचल के विधानसभा चुनाव के लिए इस बार 55 लाख 74 हजार 793 मतदाता हैं। इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 27 लाख 28 हजार 555 है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव का यह ट्रेंड रहा है कि हर बार महिलाओं ने ही ज्यादा वोट डाले हैं।
पहाड़ी राज्य में नेताओं का सियासत का सफर तय करने में महिलाएं पीछे नहीं हैं। यही कारण है कि हर दल महिला मतदाताओं को तवज्जो देते हैं। पिछले पांच विधानसभा चुनाव के आंकड़ों में महिलाओं ने वोट के मुकाबले में पुरुषों को पछाड़ा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 50,25,941 मतदाताओं में से 37,27,727 ने वोट डाले।
इनमें 19,14,578 महिलाएं, जबकि 18,13,147 पुरुष मतदाता थे। वर्ष 2012 में 16,83,278 पुरुषों जबकि 17,40,112 महिलाओं ने मतदान किया था। वर्ष 2007 में 16.17 लाख पुरुषों और 16.79 लाख महिलाओं, वर्ष 2003 में 15.22 लाख पुरुषों और 15.33 लाख महिलाओं और 1999 में 12.83 लाख पुरुषों और 13.01 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
नेतृत्व करने में पिछड़ रहीं महिलाएं
वोट प्रतिशतता में आगे होने के बावजूद महिलाएं नेतृत्व करने में अभी पिछड़ रही हैं। 33 फ ीसदी आरक्षण की हिमायत करने वाले बड़े राजनीतिक दल भी महिला प्रत्याशियों को टिकट देने से परहेज ही करते हैं। हालांकि, केवल छह महिलाओं को ही भाजपा के टिकट देने के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रत्याशी चयन में जिताऊ होने को भी देखा जाता है।