फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal election 2022, BJP candidates will be announced after the code of conduct is in place

Himachal Election: कश्यप बोले- आचार संहिता लगने के बाद की जाएगी भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा

Wed, 12 Oct 2022 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 05:42 PM IST
सार

चंबा में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अनदेखी के चलते कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। विपक्ष में हर दूसरा व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। कहा कि पीएम मोदी का हिमाचल और चंबा से अथाह प्रेम है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, BJP candidates will be announced after the code of conduct is in place
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद ही हाईकमान प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वे के आधार पर जीतने वाले प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। चंबा में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अनदेखी के चलते कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। विपक्ष में हर दूसरा व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। कहा कि पीएम मोदी का हिमाचल और चंबा से अथाह प्रेम है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 दिन के भीतर प्रधानमंत्री तीसरा हिमाचल दौरा है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे ऐसे पीएम हैं जो चंबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री वीरवार को ऊना में आईआईआईटी का उद्घाटन करने के बाद ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस रेल को रवाना करने के साथ प्रदेश को करोड़ों की सौगातें देंगे। 

विज्ञापन


विधायक आशा पर लेन-देन मामले में पंजाब में चल रहा है केस : हर्ष
 कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन ने कहा कि डलहौजी की विधायक आशा कुमारी की पंजाब प्रभारी रहते अखबारों में सुर्खियां निकल चुकी हैं। लेन-देन के मामले में उनके खिलाफ पंजाब कोर्ट में केस चल रहा है। वह बेल पर हैं। बेल और जेल में ज्यादा अंतर नहीं होता।  बनीखेत में प्रेस वार्ता में हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस के पास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कोई नेता नहीं बचा है। कांग्रेस नेता विहीन हो गई है। वीरभद्र सिंह उनके राजनीतिक गुरु थे। जब तक वह जिंदा थे, उन्होंने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। उनके देहांत के बाद कांग्रेस पूरी तरह बिखर चुकी है। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हर जिले का नेता खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहा है। इससे दुखी होकर कांग्रेस को छोड़ने का निर्णय लिया। कहा कि 45 साल राजनीति में सेवाएं देने के बाद राजनीति को अलविदा करने की सोच रहे थे, लेकिन उनके साथ लोगों के जुड़ाव ने ऐसा नहीं करने दिया। इसके चलते भाजपा का दामन थामा है। कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री या विधायक रहते उन्होंने सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिया है। कहा कि मौजूदा समय में सुखविंद्र सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की होड़ में लगे हैं। इस बात को भी नजरअंदाज किया जा रहा है कि प्रत्याशी जीत दिला सकता है या नहीं। उन्होंने डलहौजी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि डलहौजी के लोगों को ईमानदार नेता मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed