फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: assets and income of cm jairam thakur, Prakash Choudhary and other candidates

Himachal Election 2022: पांच साल में तीन करोड़ रुपये बढ़ी सीएम जयराम के परिवार की संपत्ति

Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सराज/नेरचौक
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/सराज/नेरचौक Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परिवार के पास कुल 6.28 करोड़ की संपत्ति है। पिछले पांच साल में परिवार की संपत्ति करीब तीन करोड़ बढ़ी है। 2017 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने 3.27 करोड़ की कुल संपत्ति बताई थी। मुख्यमंत्री पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: assets and income of cm jairam thakur, Prakash Choudhary and other candidates
मुख्यमंत्री जयराम ने दाखिल किया नामांकन पत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए चल रही नामांकन भरने की प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को जिलों में नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिला मंडी की सराज विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (57) पुत्र दिवंगत जेठू राम, गांव तांदी, डाकघर व तहसील थुनाग ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र से मेजर (सेवानिवृत्त) खेम सिंह ठाकुर (51) पुत्र ब्रिकम सिंह गांव खिउरी, डाकघर राजगढ़, तहसील बल्ह ने निर्दलीय उम्मीदवार, बल्ह विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश चौधरी (60) पुत्र सोहन लाल, हाउस नंबर 45/2 डडौर, तहसील बल्ह ने कांग्रेस, इंद्र सिंह गांधी (60) पुत्र गांधी राम गांव घट्टा, डाकघर कुम्मी, तहसील बल्ह ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा। बिलासपुर जिले में राजेश धर्माणी (50) पुत्र रतन लाल ग्राम जमण, तहसील घुमारवीं ने कांग्रेस, शिमला जिले में विशेषर लाल (53) पुत्र स्व. शुकरू राम, गांव व डाकघर खनेरी, तहसील रामपुर बुशहर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय, हमीरपुर जिले में नरेश कुमार दरजी (54) पुत्र ओम प्रकाश, ग्राम सासन डाकघर झनियारी देवी ने हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार, जिला कांगड़ा सुलह विधानसभा क्षेत्र से सुमन कुमार (27) पुत्र करतार चंद, गांव पधेड़, डाकघर बल्ला, तहसील पालमपुर ने भारतीय राजनीतिक विकल्प पार्टी के उम्मीदवार और इसी विधानसभा क्षेत्र से चंद्र भान (56) पुत्र भोला नाथ, गांव मंधेड़, डाकघर बोदा, तहसील पालमपुर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। 

विज्ञापन


पांच साल में तीन करोड़ रुपये बढ़ी जयराम परिवार की संपत्ति 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परिवार के पास कुल 6.28 करोड़ की संपत्ति है। पिछले पांच साल में परिवार की संपत्ति करीब तीन करोड़ बढ़ी है। 2017 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने 3.27 करोड़ की कुल संपत्ति बताई थी। मुख्यमंत्री पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नामांकन के दौरान नकदी 41,000 और उनकी पत्नी के पास 39,500 थी। यानी, दंपती के पास अस्सी हजार नकद हैं। सीएम के पास चल संपत्ति 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार 614 रुपये है। पत्नी के पास 1 करोड़ 28 लाख 05 हजार 747 रुपये हैं। वर्ष 2017 में 1,20,39,466 और 50,71852 रुपये थी। मुख्यमंत्री की अचल संपत्ति की लागत एक करोड़ 79 लाख 50 हजार है, जो 2017 में एक करोड़ 35 लाख थी। इस बार इनकी पत्नी के पास 52 लाख 50 हजार की संपत्ति है और पिछली बार यह 35 लाख ही थी। सीएम के पास सेविंग्स के नाम पर 10 पॉलिसियां हैं। एक ही इनोवा गाड़ी है, जिसकी लागत 13.50 लाख है। इसके अतिरिक्त अन्य चल अचल संपत्तियां भी हैं।  2017 में उनके पास एक स्कॉरपिओ गाड़ी भी थी, जिसे बेच दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पास तीन सोने की चेन, जिनकी कीमत तीन लाख 10 हजार और उनकी पत्नी के पास 375 ग्राम सोना है। इसकी कीमत 17 लाख है। इससे पहले यह 12 लाख और पांच लाख थी। मुख्यमंत्री की ओर से सात लाख की संपत्ति खरीदी गई है। मुख्यमंत्री के ऊपर 26 लाख 88 हजार 280 का हाउस लोन है। 21 लाख 52 हजार 553 रुपये का आयकर मुख्यमंत्री ने दिया है। इनकी बेटियों के पास 44-44 लाख की संपत्ति है। मंडी में खेती की जमीन, मंडी में ही सात बिस्वा में बना एक घर भी जयराम ठाकुर के नाम पर है। मुख्यमंत्री ने अपने घर का मौजूदा बाजार मूल्य 65 लाख रुपये बताया है। शिमला में भी एक घर जो  मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दोनों के नाम पर है। चुनाव हलफनामे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को किसान बताया है। मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाले वेतन, किराया, ब्याज से होने वाली कमाई और किसानी को जयराम ठाकुर ने आय का जरिया बताया है। मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर हैं। उनकी बेटी भी एमबीबीएस हैं। पत्नी की आय वेतन, किराये और ब्याज से होती है। मुख्यमंत्री की बेटी को ब्याज से कमाई होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम जयराम का राजनीति सफर
सीएम जयराम ठाकुर का जन्म 6 जनवरी, 1965 को सराज में हुआ। मंडी वल्लभ कॉलेज में छात्र राजनीति से सियासत में कदम रखा। 1986 में एबीवीपी की प्रदेश इकाई में संयुक्त सचिव बने। 1989 से 1993 तक एबीवीपी की जम्मू-कश्मीर इकाई में संगठन सचिव रहे। 1993 से 1995 तक भाजयुमो के प्रदेश सचिव और प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2000 से 2003 तक जिला मंडी भाजपा के अध्यक्ष रहे। 2004 से 2005 तक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 2006 में जयराम को हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। पार्टी उस दौर में शांता और धूमल खेमे में बंटी थी। कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक मंच पर लाकर 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता दिलाई। 1993 में वे हारे। 1998 के चुनाव में जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचे। खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बने। 2003 के चुनाव में दूसरी बार जीत हासिल की। 2007 में जीत की हैट्रिक लगाई। 2012 और 2017 में उन्होंने चुनाव जीता और सीएम की कुर्सी तक पहुंचे।

पीएम ने दी बधाई, कहा- नामांकन की शुरुआत सराज से होगी: सीएम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र भरने से पहले जंजैहली के कुथाह मेला मैदान में चुनावी हुंकार भरी। कहा कि मुझे हिमाचल देखना है, आप जयराम बनकर घर-घर जाकर सराज के मान-सम्मान के लिए वोट मांगें। कहा कि आज से लोकतंत्र के महा पर्व में प्रवेश कर रहे हैं। हर साथी के आशीर्वाद की जरूरत है। जयराम ने कहा कि बीती रात 12:00 बजे तक मीटिंग चली। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश में नामांकन की शुरुआत सराज से हो रही है। इसके लिए बधाई। उन्होंने कहा कि लोग कई तरह की बात करते हैं कि ज्यादा काम मत करो सही नहीं रहेगा, लेकिन मेरी ऐसी प्रवृति नहीं। सराज में सड़कों का जाल बिछाया। दुर्गम क्षेत्रों में सफर आसान बनाया। मैं सराज के भाई-बहनों का कर्जदार हूं। जीवन में अवसर मिलता रहा तो इस ऋण को पाई पाई चुकता करूंगा। इस दौरान चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर और जिला परिषद सदस्य द्रोपदी के अलावा सराज मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा भी मौजूद थे।

करोड़ों के मालिक हैं बल्ह के प्रत्याशी प्रकाश चौधरी

बल्ह में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और उनकी धर्मपत्नी करोड़ों के मालिक हैं। इनके पास 14 करोड़ 52 लाख 1 हजार 264 रुपये की अचल संपत्ति है और इनकी पत्नी के पास 39 लाख 62 हजार 163 रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि 4 लाख 81 हजार 624 और 31 लाख 04 हजार 889 चल संपत्ति है। बैंक में प्रकाश चौधरी के पास 1,01,000 और उनकी पत्नी के पास 31,000 रुपए नकदी है। प्रत्याशी के पास बैंकों में 12,2156 रुपए जमा हैं। यूकों बैंक शिमला में 345 एसबीआई लूणापानी नेरचौक में 1,21,811 रुपये हैं। उनकी पत्नी के खाते में 2,89,812 रुपए हैं। इनमें एसबीआई नेरचौक में 196, बग्गी पीएनबी में 9,502, भंगरोटू पीएनबी 1,277 और पीएनबी नेरचौक पीपीएफ खाते में 2,78,837 रुपये जमा हैं। पोस्टल सेविंग के नाम पर इनकी पत्नी के पास 58,000, एलआइसी 1,21,260,  29,547, 7,0741, 2,32,000,15048, 1,00000, 7,7976 रुपए हैं। उनकी पत्नी के ही नाम पर करीब 1,083,000 का ऋण है। प्रकाश चौधरी के पास 2,58,468 और उनकी पत्नी के पास 7,65,268 के आभूषण हैं।  उन पर 35,35,997.48 और पत्नी पर 40,16151 ऋण है। वह एचपीयू से एमए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed