फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, 97 voters will vote on the island between Pong reservoir

विधानसभा चुनाव: पौंग जलाशय के बीच टापू पर मतदान करेंगे 97 मतदाता

Wed, 09 Nov 2022 10:36 AM IST
Krishan Singh रविंद्र सिंह भड़वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
रविंद्र सिंह भड़वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार
पौंग जलाशय के बीच टापू पर बसे सत कुठेड़ा में कुल 97 पंजीकृत मतदाता हैं। पोलिंग पार्टी की आवाजाही के लिए मत्स्य विभाग की बोट का इस्तेमाल किया जाएगा। 
loader
himachal election 2022, 97 voters will vote on the island between Pong reservoir
पौंग बांध(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 106-सत कुठेड़ा पोलिंग बूथ पर मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टी नाव में सवार होकर पहुंचेगी। पौंग जलाशय के बीच टापू पर बसे सत कुठेड़ा में कुल 97 पंजीकृत मतदाता हैं। पोलिंग पार्टी की आवाजाही के लिए मत्स्य विभाग की बोट का इस्तेमाल किया जाएगा। जबकि, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था डेढ़ किलोमीटर दूर जेनरेटर के माध्यम से की जाएगी।



प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले मतदाताओं को उनके वोट का महत्व समझाया जा रहा है। इसी कड़ी में सत कुठेड़ा में भी घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि नोडल अधिकारी और बीएलओ की टीम नाव पर सवार होकर सत कुठेड़ा पोलिंग बूथ के मतदाताओं के घर द्वार पहुंची। आमंत्रण पत्र और कलाई पर स्टैंप लगा कर ‘आओ मतदान करें, हम भी करेंगे’ का न्योता दिया।


एक बार झील में फंस गई पोलिंग पार्टी
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में पिछले वर्ष नवंबर महीने में उपचुनाव करवाए गए थे। उस दौरान मतदान के दिन पौंग झील में तब एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। टापू पर स्थित सत कुठेड़ा मतदान केंद्र में मतदान करवाने के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी की नाव झील में मछलियों के जाल में फंस गई थी। जलाशय किनारे पहुंचने से 50 मीटर पहले नाव चालक नानक चंद ने साहस का परिचय देते हुए अंधेरे में जलाशय में उतरकर जाल काटा। इसके बाद पोलिंग टीम को सुरक्षित जलाशय किनारे पहुंचाया। तब पीआरओ रहे संदीप कुमार ने बताया था कि बोट चालक की समझदारी से वो इस मुसीबत से बाहर निकल पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed