{"_id":"6335d46e36a0cf4eb17170ea","slug":"himachal-election-2022-9000-transfer-applications-in-15-days-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हिमाचल में 15 दिन में 9,000 तबादला आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election 2022: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हिमाचल में 15 दिन में 9,000 तबादला आवेदन
Fri, 30 Sep 2022 06:59 PM IST
Krishan Singh
धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Sep 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
तबादला(सांकेतिक)
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कर्मचारियों में तबादलों के लिए होड़ मच गई है। बीते 15 दिन में ही तबादलों के लिए करीब 9,000 आवेदन आ चुके हैं। आचार संहिता से पहले कर्मचारी मनपसंद जगह पर स्थानांतरण करवाने के लिए खूब जद्दोजहद कर रहे हैं। मंत्रियों के दफ्तरों से मुख्यमंत्री कार्यालय में धड़ाधड़ स्थानांतरण आदेश के डीओ पहुंच रहे हैं। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को एडजस्ट करने के लिए मंत्री, विधायक और पार्टी के नेता धड़ाधड़ डीओ जारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ये तबादला नोट परेशानी का कारण बन गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारी देर रात तक इन आवेदनों से निपटने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं।
मंत्रियों के कार्यालयों से विकास कार्यों की फाइलें कम और तबादलों की ज्यादा आ रही हैं। कर्मचारी नाराज न हों, इसके चलते विधायक और मंत्री डीओ नोट देने में गुरेज नहीं कर रहे हैं। हालांकि, सीएम कार्यालय पूरी पड़ताल के बाद ही तबादला आदेश जारी कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और बिजली बोर्ड में कर्मचारियों को एडजस्ट करने के लिए विधायक दो से तीन नोट भी जारी कर रहे हैं। उधर, विधानसभा चुनाव के चलते विधायकों पर लीड दिलाने का दबाव है। ऐसे में नेता किसी को नाराज नहीं करना चाह रहे हैं।
पिछले 15 दिन में तबादले के लिए शिक्षा विभाग से सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। इसके अलावा बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), जलशक्ति विभाग के अलावा अन्य विभागों से भी चार से पांच सौ तबादला नोट आ रहे हैं। कोई सेवानिवृत्ति के करीब होने के कारण घर के नजदीक आना चाह रहा है तो कोई म्यूचुअल स्थानांतरण आदेश करवाना चाह रहा है। फिर कोई ऐसा भी है, जिसके घर में कोई बीमार है तो वह स्वास्थ्य और घरेलू कारणों से तबादला चाह रहा है। इसमें किसी का तीन साल का एक ही स्टेशन पर वक्त पूरा हो गया है तो कोई शॉर्ट स्टे को खत्म करवाना चाह रहा है।
शिक्षा विभाग से सबसे ज्यादा आवेदन
शिक्षा विभाग 5,700
बिजली बोर्ड 1,000
स्वास्थ्य विभाग 1,000
पीडब्ल्यूडी 700
जलशक्ति विभाग 600