फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2017 live result, Political Leaders successors in Election.

सीएम वीरभद्र ही नहीं, इन नेताओं के लाडलों को भी है जीत का इंतजार

Mon, 18 Dec 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान Updated Mon, 18 Dec 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
himachal election 2017 live result, Political Leaders successors in Election.

हिमाचल में कई दिग्गज नेताओं के बेटे और बेटियां भी इस बार विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं। इनकी जीत तय करेगी कि क्या वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा पाते हैं या नही। 

विज्ञापन


कांग्रेस छोड़ मंत्री पद त्यागने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा मंडी से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य पहली बार शिमला ग्रामीण क्षेत्र से किस्मत आजमा रहे हैं। कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर मंडी से मैदान में हैं।
विज्ञापन


पिता-पुत्री दोनों की प्रतिष्ठा लगी हुई है। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने खुद न उतरकर अपने बेटे आशीष बुटेल को पालमपुर से उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा के बेटे विवेक शर्मा पर कुटलैहड़ सीट से दांव खेला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

337 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

himachal election 2017 live result, Political Leaders successors in Election.

हिमाचल में अगली सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला आज होने वाला है। प्रदेश में धूमल का राज होगा या वीरभद्र सरकार रिपीट करेगी, यह तय हो जाएगा। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए नौ नवंबर को हुए मतदान का 38 दिन बाद परिणाम सामने आएगा। सुबह आठ बजे से प्रदेश के 48 मतदान केंद्रों में ईवीएम में कैद मतों की गणना शुरू हो जाएगी।

दोपहर करीब 12 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने इस बार मतदान में ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी प्रयोग किया है। मतगणना के दौरान हर हलके से एक वीवीपैट की पर्चियों का ईवीएम में डले वोटों से मिलान होगा। कुल 68 विधानसभा सीटों के लिए बहुमत के लिए 35 का जादुई आंकड़ा चाहिए।

विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा, कांग्रेस, माकपा, कुछ अन्य दलों और निर्दलीयों समेत 337 प्रत्याशी मैदान में हैं। 19 महिलाएं भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। नौ मंत्रियों, आठ सीपीएस समेत 60 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव में लगी है। प्रदेश के 7524 मतदान केंद्रों में करीब 38 लाख मतदाताओं ने ईवीएम में बटन दबाकर नई सरकार चुनी है। मतदान में प्रदेश के वोटरों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

मतदान प्रतिशत 75 फीसदी रहा। आज मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद सीएम वीरभद्र सिंह शिमला जबकि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर में नतीजे सुनेंगे। दोनों बहुमत से सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed