फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

हिमाचल विस चुनाव: यहां जानिए किस सीट से कौन जीता, कौन हारा

Tue, 19 Dec 2017 10:18 AM IST
amarujala.com- Presented by :कृष्ण सिंह
amarujala.com- Presented by :कृष्ण सिंह Updated Tue, 19 Dec 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

हिमाचल‌ विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं। चुनाव में मुख्य टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच थी। हम आपको बता रहे हैं कि किस सीट से कौन उम्‍मीदवार जीता और किस उम्‍मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

हिमाचल में 1990 से चले आ रहे सियासी ट्रेंड को बरकरार रखते हुए के सूबे मतदाताओं ने कांग्रेस को सत्ता से हटाकर भाजपा को सत्तासीन कर दिया। कुल 68 सीटों वाली विधानसभा में इस बार भाजपा 44 सीटों पर काबिज हुई जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

विज्ञापन


मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी का एक प्रत्याशी इस बार विधानसभा पहुंच गया। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी जैसे कई क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दल अपना खाता खोलने में नाकामयाब रहे। 50 से ज्यादा सीटों पर काफी करीबी मुकाबला रहा। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन










 







 

इन तीन सीटों से ये जीते

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

शिलाई
शिलाई से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के बलदेव तोमर को हराया। भाजपा और कांग्रेस के बीच यहां कड़ा मुकाबला था । भाजपा को झटका लगा है।

मनाली
मनाली से भाजपा के गोविंद ठाकुर जीत गए है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हरि चंद शर्मा को हार झेलनी पड़ी है। इस सीट पर कांग्रेस ने नया प्रत्याशी दिया था, जबकि भाजपा ने मौजूदा विधायक पर दांव खेला। जिसका नतीजा जीत के रूप में हासिल हुआ। 

रोहड़ू
रोहडू में कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्‍टा जीत गए है। जबकि भाजपा प्रत्याशी शशि बाला हार गई है। जिला में कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर इस बार मुकाबला रोचक रहा। बसपा उम्‍मीदवार भी मैदान में थे। 

यहां से इनकों मिली जीत

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

​बैजनाथ
बैजनाथ सीट से भाजपा के मुल्‍ख राज प्रेमी जीत गए हैं। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लालको हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा के पुराने चेहरे आमने सामने थे। दोनों दलों के अलावा बसपा और एक निर्दलीय भी मैदान में थे।

​देहरा
देहरा से निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह ने बाजी मारी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह रवि और कांग्रेस प्रत्याशी विप्लव ठाकुरको पटखनी दी। ये दिग्गज नेता माने जाते है। नतीजों आने के बाद ही रवि की जीत का सिलसिला भी टूट गया है, जोकि भाजपा के लिए बड़ा झटका है। 

शिमला शहरी

शिमला शहरी से भाजपा के सुरेश भारद्वाज ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी को हराया। राजधानी में चार प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला था। भाजपा, कांग्रेस के अलावा माकपा और एक आजाद प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में थे।

अानी
आनी से भाजपा के किशोरी लाल जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी परस राम
 को हरा दिया है। कांग्रेस ने यहां सिटिंग विधायक खूब राम का टिकट काट नए चेहरे को उतारा था जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। 

इन चार सीटों पर ये जीते

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

कसुम्पटी
कसुम्पटी से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्घ सिंह ने 9296 मतों से जीत हासिल की है। अनिरुद्घ ने भाजपा प्रत्याशी विजय ज्योति सेन को लगातार दूसरी बार मात दी है।

बल्ह​
मंडी के बल्ह में भाजपा के इंद्र सिंह गांधी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी चुनाव हार गए हैं।  इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार में ही टक्कर मानी जा रही थी।

जयसिंहपुर
वहीं जयसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान ने भी जीत का परचम लहरा दिया है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र गोमा
 को हार चखनी पड़ी। आरक्षित सीट पर कांग्रेस के युवा विधायक के खिलाफ भाजपा ने नया चेहरा उतारा था, जिसका फायदा मिला। 

लाहौल स्पीति
लाहौल स्पीति से भाजपा के रामलाल मार्केंडय जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर को हराया है। इस  सीट पर दोनों पार्टियों ने पुराने चेहरों पर ही दांव खेला था। कांग्रेस के बागी राजेंद्र भी मैदान में थे जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा है।

ये दिग्गज हार गए चुनाव

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

सोलन
सोलन सीट से कांग्रेस के धनी राम शांडिल जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेश कश्यप को पटखनी दी है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे धनी राम शांडिल के खिलाफनया चेहरा उतारा था जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। 

मंडी सदर
हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मंडी सदर सीट पर बड़ा झटका लगा है। मंडी से भाजपा प्रत्याशी और बालीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता के ससुर अनिल शर्मा ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने चंपा ठाकुर को 10885 वोटों के बड़े अंतराल से हराया। 

भरमौर
वहीं भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के जिया लाल जीत गए हैं। यहां भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि कांग्रेस से वरिष्ठ मंत्री ठाकुर स‌िंह भरमौरी चुनाव हार गए है। भरमौरी 2012 विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जिया लाल से 3467 वोटों से जीते थे। भरमौर सीट कांग्रेस की गढ़ मानी जाती है, लेकिन इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है। 

इन सीटों पर इनका कब्जा

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

पावंटा 
पावंटा से भाजपा के सुखराम चौधरी जीत गए है। जीत की खुशी में उनके आंसू निकल पड़े। उन्होंने कांग्रेस के किरनेश जंग को मात दी।  निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले विधायक किरनेश जंग को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पासा उलटा पड़ गया।  यहां से भाजपा-कांग्रेस के अलावा दो अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में थे।

शिमला ग्रामीण
वहीं, सीएम वीरभद्र के बेटे और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 4850 वोटों से चुनाव जीत गए है। उन्होंने भाजपा के प्रमोद शर्मा को हराया। इस सीट पर सीएम वीरभद्र स‌िंह की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी, लेकिन नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आने से राहत मिली है। विक्रमादित्य सिंह का ये पहला चुनाव है और उन्होंने जीत के साथ राजनीतिक सफर की शुरूआत की है। 

धर्मशाला
धर्मशाला सीट पर भी बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां भाजपा के किशन कपूर जीत गए है। किशन कपूर 2997 वोट से जीते। वहीं कांग्रेस सरकार से मंत्री सुधीर शर्मा हार गए। यहां भाजपा और कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं के बीच मुकाबला था। यहां सबसे अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।

इन सीटों पर भाजपा को झटका

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

कुल्लू
ईधर, कुल्‍लू में कांग्रेस के सुंदर सिंह जीत गए है। भाजपा के महेश्वर सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा की इस सीट पर पकड़ रही है। लेकिन कांग्रेस ने इस बार नया चेहरा दिया था और इसका फायदा मिला।

ऊना सदर 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती 3063 वोटों से हार गए हैं। यहां कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने बाजी मारी है। भाजपा के लिहाज से यह सीट महत्वपूर्ण थी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सत्ती यहां से मैदान में थे। उन्हें टक्कर देने के लिए रायजादा को कांग्रेस ने फिर मौका दिया है और प्रयोग सफल रहा। 

जवाली
जवाली से भाजपा के अर्जुन ठाकुर जीते। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार को हराया। कांग्रेस विधायक ने यहां अपने पिता के लिए इस बार सीट छोड़ी थी। यहां से एक आजाद, बसपा और नव भारत एकता दल का प्रत्याशी भी मैदान में थे।

रामपुर
रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल ने जीत की हेट्रिक लगाई है। उन्होंने भाजपा के प्रेम सिंह द्रैक को हराया। नंदलाल को 24066 और प्रेम द्रैक को 20542 वोट मिले। कांग्रेस की गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर इस बार कांटे की टक्कर थी। 

ठियोग से ये जीते

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose
दून सीट
जिला सोलन की दून सीट से भाजपा के परमजीत सिंह पम्‍मी जीते। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी  राम कुमार चौधरी को हराया। 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली प्रत्याशी को इस बार भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। दून कांग्रेस का गढ़ रहा है। लेकिन बीजेपी ने इस गढ़ में सेंध मार दी है।

ठियोग
वहीं ठियोग से सीपीआईएम के राकेश सिंघा जीत गए है। जबकि भाजपा प्रत्याशी राकेश वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौर
 को हार का सामना करना पड़ा है। विद्या स्टोक्स के चुनाव मैदान से हटने के बाद से इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया था।भाजपा, कांग्रेस, माकपा और तीन आजाद प्रत्याशियों के बीच यहां टक्कर थी। 

बिलासपुर सदर
बिलासपुर सदर से भाजपा के सुभाष ठाकुर 6862 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के सीटिंग एलएलए बंबर ठाकुर को पटकनी दी। भाजपा ने यहां पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की जगह नए चेहरे सुभाष को टिकट दिया था। इसका भाजपा को फायदा मिला है। कांग्रेस के सिटिंग विधायक के खिलाफ बतौर निर्दलीय तिलक राज ने ताल ठोकी थी।

इन 6 जिला में ये जीते

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

नूरपुर
नूरपुर सीट से राकेश पठानिया 6752 मतों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अजय महाजन को हराया। कांग्रेस के सिटिंग विधायक अजय के खिलाफ भाजपा ने पिछली बार निर्दलीय उतरे राकेश को प्रत्याशी बनाया था जोकि सही कदम रहा

नाहन
वहीं नाहन से भाजपा के राजीव बिंदल 4522 मतों चुनाव जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस के अजय सोलंकी को हराया। कांग्रेस ने यहां पूर्व विधायक का टिकट काट कर नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा प्रत्याशी दूसरी बार यहां से चुनाव लड़ थे।

पच्छाद
जिला सिरमौर में पच्छाद सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप 6427 मतों से जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर
 को हराया। समीकरण : भाजपा और कांग्रेस के अलावा दो निर्दलीय भी यहां चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के सिटिंग विधायक का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक से हैं। 

सुजानपुर
सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी और सीएम पद के उम्‍मीदवार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए है। ये भाजपा के लिए बड़ा झटका है। यहां कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने जीत का परचम लहराया है। इस तरह चेले ने गुरु को पटकनी दी है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री का मुकाबला यहां से पूर्व विधायक रह चुके प्रत्याशी था। धूमल पहली बार इस सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन हार गए।

डलहौजी
डलहौजी सीट से कांग्रेस की आशा कुमारी 832 मतों से जीत गईं हैं।  उन्होंने भाजपा के डीएस ठाकुर को हराया। कांग्रेस विधायक के खिलाफ भाजपा के जिलाध्यक्ष चुनाव मैदान में थे। माकपा और राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रत्याशी भी यहां से चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को चुनौती दी।

श्री नयना देवी
श्री नयना देवी से कांग्रेस के राम लाल ठाकुर 1194 वोटों से जीत गए हैं। इससे भाजपा के रणधीर शर्मा हैट्रिक बनाने से चुके गए हैं।  यहां दो बड़े चेहरों के बीच ही कड़ी टक्कर थी। 

मुकेश अग्निहोत्री और पवन काजल भी जीते

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

कांगड़ा
कांगड़ा में कांग्रेस के उम्‍मीदवार पवन काजल जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के संजय चौधरी को हराया। कांगड़ा में कांग्रेस ने बगावत की परवाह किए बिना यहां निर्दलीय सिटिंग विधायक पवन को मौका दिया, जबकि भाजपा ने भी नया चेहरा दिया था। इसका सीधा फायदा कांग्रेस को हुआ। इस सीट पर निर्दलीय अकसर उलटफेर करते रहे हैं। 

चुराह
चुराह से भाजपा प्रत्याशी हंसराज जीत गए है। जबकि  कांग्रेस के सुरेंद्र भारद्वाज हार गए हैं। हंसराज 4877 मतों से विजयी हुए। यहां भाजपा के वर्तमान विधायक और कांग्रेस के पूर्व विधायक कड़ी टक्कर थी। एक समाजवादी पार्टी और एक आजाद प्रत्याशी भी यहां चुनाव में थे।

हरोली
हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री भाजपा के रामकुमार शर्मा से 7377 वोटों से जीत गए है। इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। भाजपा ने इस सीट पर रामकुमार पर भरोसा जताया लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि तीन और प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे।

सोलन जिला के नतीजे

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

सोलन जिले के विधानसभा क्षेत्र 
  सीट            प्रत्याशी                   
1 दून           पम्मी भाजपा      विजेता
2 सोलन     धनीराम कांग्रेस     विजेता
3 कसौली     राजीव भाजपा     विजेता
4 अर्की        वीरभद्र कांग्रेस    विजेता
अर्की सीट
अर्की सीट से वीरभद्र सिंह जीत गए है। उन्होंने भाजपा के रत्न पाल को हराया। वीरभद्र सिंह की जीत के साथ ही विस क्षेत्र अर्की में धाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होइ गए है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव लड़ने से यह प्रदेश की हॉट सीट थी। मुख्यमंत्री को भाजपा के नए चेहरे के माध्यम से कांग्रेस टक्कर दी गई। लेकिन प्रयोग नाकाम रहा।

कुटलैहड़
कुटलैहड़ सीट से भाजपा के वीरेंद्र कवंर ने जीत का परचम लहराया। जीत के बाद उन्होंने कहा कि धूमल के लिए विधायक पद छोड़ने को तैयार ‌है। और त्याग पत्र देंगे। कांग्रेस ने आखिरी समय में वंशवाद की परवाह किये बिना यहां विवेक को नए चेहरे के तौर पर उतारा, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। इसके अलावा यहां पांच और प्रत्याशी मैदान में थे।

फिर तीन महिलाएं ही करेंगी आधी आबादी का नेतृत्व

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

पिछले विधानसभा चुनावों की ही तरह इस बार भी चुनावों में केवल तीन महिला प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सकी। इनमें डलहऊजी से आशा कुमार की के अलावा शाहपुर से सरवीन चौधरी, इंदौरा से रीता धीमान जीत गई।

सबसे ज्यादा अंतर 
मुल्खराज
भाजपा 
बैजनाथ क्षेत्र
 वोट- 11,477

सबसे कम अंतर से ये हारे

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

सबसे कम अंतर से जीत
जीएस बाली
कांग्रेस पार्टी
नगरोटा क्षेत्र
120

सबसे बुजुर्ग विधायक
वीरभद्र सिंह 
कांग्रेस पार्टी
अर्की क्षेत्र
उम्र 83

ये है सबसे युवा विधायक

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose
हिमाचल विस चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। इनमें देहरा से होशियार सिंह, जोगिंदर नगर से प्रकाश राणा शामिल हैं।

सबसे युवा विधायक
विक्रमादित्य सिंह 
कांग्रेस पार्टी
शिमला ग्रामीण क्षेत्र
उम्र 26
 

घुमारवीं और इंदौरा में इनकी जीत

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

घुमारवीं
घुमारवीं से भाजपा के राजेंद्र गर्ग 10434 वोटों के बड़ अंतर से जीते। उन्होंने  कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी को हराया।  इस सीट पर दोनों ही दलों ने अपने चेहरे नहीं बदले थे। चुनाव में जीत भाजपा की हुई।

इंदौरा
इंदौरा से भाजपा प्रत्याशी रीता धीमान 1143 वोटों से जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर को मात दी। यहां  निर्दलीय सिटिंग विधायक मनोहर धीमान के चुनावी रेस से बाहर होने के बाद वर्ष 2012 में फर्स्ट रनर-अप कांग्रेस की टक्कर सेकेंड रनर-अप भाजपा से थी। चार निर्दलीय और बसपा प्रत्याशी भी मैदान में थे।

किन्नौर से इनके सीज सजा जीत का ताज

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose
बडसर
बडसर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीपीएस इंद दत्त लखनपाल 439 मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के बलदेव शर्मा को हराया। 
लखनपाल को  25679  मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा को 25240 वोटों से संतोष करना पड़ा। 

किन्नौर
किन्नौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह नेगी
 चुनाव जीते हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्‍याशी  तेजवंत नेगी को 120 मतों से हराया।  जिला की एकमात्र सीट में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर थी। यहां बसपा, माकपा और एक अन्य दल के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतरे थे।

ये दिग्‍गज मंत्री भी हारे चुनाव

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

झंडूता
झंडूता सीट से भाजपा प्रत्याशी जेआर कटवाल 4962 मतों से जीते। कांग्रेस प्रत्याशी बीरू राम किशोर को 24068 पड़े। जेआर कटवाल को 29030 मत पड़े। यहां कांग्रेस ने फिर बीरूराम पर दांव खेल था लेकिन वह हार गए। इसके अलावा एक निर्दलीय मैदान में है।

कुटलैहड़
कुटलैहड़ सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर ने 31101 वोट लेकर जीत हासिल की। जबकि 
कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा 25495 वोट लेकर हार गए।  कांग्रेस ने आखिरी समय में वंशवाद की परवाह किये बिना यहां विवेक को नए चेहरे के तौर पर उतारा था जिसका नुकसान उठाना पड़ा। 

नगरोटा
सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार कूका 1002 वोटों से जीत गए हैं। यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जीएस बाली चुनाव हार गए है। कांग्रेस की इस सीट पर लंबे समय से पकड़ थी। बाली की मजबूत पकड़ को चुनौती देने के लिए भाजपा ने यहां अपना प्रत्याशी बदला था जिसका फायदा मिला। 

सिरमौर की इन चार सीटों से ये जीते

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose

शिलाई
शिलाई सीट से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 4125 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 29171 मत पड़े। जबकि भाजपा के बलदेव तोमर को 25046 मतों के साथ हार का सामना करना पड़ा। वहीं स्वाभिमान पार्टी के मनीराम को 850), बीएसपी के केदार सिंह जिंदाल-463 वोट मिले।

पांवटा दून
पांवटा दून विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सुखराम चौधरी 12619 मतों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के किरनेश जंग को हराया। 

पच्छाद
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सुरेश कश्यप ने 6427  मतों से जीत हासिलइ की। उन्होंने कांग्रेस के जीआर मुसाफिर को हराया। 
 
श्री रेणुकाजी
 श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार 5160 वोटों से जीते। उन्होंने भाजपा के बलबीर चौहान पटकनी दी।

चौपाल और जुब्‍बल-कोटखाई में इनकी जीत

himachal election 2017 live result knowhere how won and who lose
जुब्बल-कोटखाई
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नरेंद्र बरागटा ने कांग्रेस के रोहित ठाकुर को 1062 वोटों से हराया। जुब्बल-कोटखाई में नरेंद्र बरागटा को 27466 व रोहित ठाकुर को 26404 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार लोकिंद्र झौहटा को 389 वोट व नोटा को 289 वोट पडे़। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 54528 वोट पडे़। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद दोनों विधानसभा क्षेत्र में जीत का जश्न जारी है।

चौपाल
चौपाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी बलवीर वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मंगलेट को 4587 मतों के अंतर से पराजित किया। बलवीर वर्मा ने लगातार दूसरी बार जीत प्राप्त की है।  विधानसभा क्षेत्र में कुल 55900 मत पड़े थे। इसमें से भाजपा प्रत्याशी बलवीर वर्मा ने 29537 मत प्राप्त किए। कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मंगलेट को 24,950 मत पड़े। भाजपा प्रत्याशी बलवीर वर्मा ने 4587 मतों से जीत प्राप्त की।

आनी (कुल्लू)
25-आनी अनुसूचित जाति आरक्षित सीट से भाजपा के प्रत्याशी किशोरीलाल सागर 5983 मतों से जीते। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी परसराम को हराया। भाजपा को कुल 30559, कांग्रेस को 24576, माकपा को 4704 और नोटा में 633 मत पड़े, जबकि कुल नौ वोट रद्द हुए। 

फतेहपुर
फतेहपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुजान सिंह पठानिया का जादू बरकरार  रहा। उन्होंने  जीत की हैट्रिक लगाकर लगातार तीसरी बार चुनाव जीता। उन्होंने भाजपा के बलदेव स‌िंह ठाकुर को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed