फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal education board failed all students in +2 class result

शिक्षा बोर्ड ने किया ऐसा कारनामा, पढ़कर फटी रह जाएंगी आंखें

Thu, 15 Jun 2017 10:58 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
himachal education board failed all students in +2 class result

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में एक स्कूल के सभी होनहार विद्यार्थी गणित में फेल कर दिए। पेपर चेकिंग में गड़बड़ी की आशंका पर जब विद्यार्थियों ने आरटीआई से सूचना मांगी तो बोर्ड ने सभी छात्र पास घोषित कर दिए। 

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने अपने स्तर पर पेपरों का मूल्यांकन करवाया। इसमें फेल छात्रों के 50 से 52 नंबर बढ़ा दिए गए। इस मामले से बोर्ड की पेपर चेकिंग व्यवस्था संदेह के घेरे में आ गई है। जिन स्कूलों का परिणाम खराब आया है उनके प्रधानाचार्य भी अब इसके लिए बोर्ड को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कई छात्र आरटीआई डालने की तैयारी में हैं। 

विज्ञापन

आरटीआई सूचना मांगी तो पास कर दिए 12वीं के सभी विद्यार्थी

himachal education board failed all students in +2 class result

हमीरपुर के भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरब्यार के 6 विद्यार्थियों ने मार्च 2017 में बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी। वार्षिक परिणाम में सभी 6 विद्यार्थियों को गणित में फेल घोषित कर दिया। छात्रों ने आरटीआई से उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर पूरी जानकारी मांगी।

पहले तो बोर्ड प्रशासन टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में सभी 6 विद्यार्थियों को पास घोषित करते हुए सूचना दे दी। रावमापा दरब्यार के प्रधानाचार्य पवन चंदेल ने सभी फेल छात्रों के पास होने की पुष्टि की है। बता दें कि खुद शिक्षा विभाग देख रहे मुख्यमंत्री

वीरभद्र सिंह कई बार सार्वजनिक तौर से एलान कर चुके हैं जिन शिक्षकों का विषयवार परिणाम खराब आएगा उनकी इंक्रीमेंट रोक दी जाएगी। एसीआर में नाम दर्ज होगा और दूरदराज क्षेत्र में तबादला भी होगा। ऐसे कई शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है, लेकिन अब परिणाम पर ही कई सवाल उठ रहे हैं।

जेईई के टॉपर को दिया जीरो नंबर

himachal education board failed all students in +2 class result

शिक्षा बोर्ड ने दरब्यार स्कूल के होनहार शिवम कुमार को गणित में जीरो नंबर मिले थे। अब उसके नंबर 50 हो गए हैं। शिवम का दावा है कि उसने जेईई मेन्स परीक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। बोर्ड की ओर से गणित में फेल करने पर वह जेईई एडवांस की परीक्षा नहीं दे पाया। 

शिवम के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे का भविष्य बोर्ड की वजह से खराब हुआ है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूल के अभिषेक कुमार को गणित में पहले 10 अब 46, साहिल शर्मा को पहले 2 अब 49, सूरज चौहान को पहले 10 अब 46, विशाल चौहान को पहले 10 अब 62, शिवानी राणा को पहले 14 और अब 65 अंक दिए गए हैं। 

जिला हमीरपुर के दरब्यार स्कूल की पूरी कक्षा के गणित में फेल होने की शिकायत मिली है। पुनर्मूल्यांकन में पूरी क्लास पास हुई है। शिक्षा बोर्ड इस मामले की जांच करवा रहा है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। - शुभकरण सिंह, सचिव, हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed