फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal economic survey 2021-22 reserve bank of india consider shimla only as city

आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22: रिजर्व बैंक की नजर में केवल शिमला ही है हिमाचल का एकमात्र शहर

Sun, 13 Mar 2022 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Mar 2022 01:52 PM IST
सार

आरबीआई ने केवल शिमला को ही शहरी क्षेत्र में वर्गीकृत किया है। राज्य में कुल 2,244 बैंक शाखाओं का नेटवर्क है। 76 प्रतिशत से अधिक यानी 1715 शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही हैं। इसके अलावा 414 अर्द्ध शहरी क्षेत्रों और 115 शहरी क्षेत्र शिमला में स्थित हैं।

विज्ञापन
himachal economic survey 2021-22 reserve bank of india consider shimla only as city
आरबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बेशक हिमाचल प्रदेश में 60 से ज्यादा नगर निकाय हों, पांच नगर निगम भी बन गए हों, अलग से शहरी विकास मंत्री और विभाग भी हो, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक की नजर में केवल शिमला ही राज्य का एकमात्र शहर है। यह बात प्रदेश सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 में सामने आई है। आर्थिक सर्वेक्षण की यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में चल रहे विधानसभा बजट सत्र के दौरान सामने लाई है।

विज्ञापन


इस सर्वेक्षण के अनुसार आरबीआई ने केवल शिमला को ही शहरी क्षेत्र में वर्गीकृत किया है। राज्य में कुल 2,244 बैंक शाखाओं का नेटवर्क है। 76 प्रतिशत से अधिक यानी 1715 शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही हैं। इसके अलावा 414 अर्द्ध शहरी क्षेत्रों और 115 शहरी क्षेत्र शिमला में स्थित हैं। 
विज्ञापन


तय राष्ट्रीय मानकों से ज्यादा दिए कमजोर वर्गों और महिलाओं को कर्ज 
सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल प्रदेश में कमजोर वर्गों और महिलाओं को तय राष्ट्रीय मानकों से ज्यादा कर्ज दिए गए हैं। सितंबर 2021 तक कमजोर वर्गों को 19.47 और महिलाओं को 17.75 फीसदी कर्ज दिए गए। राष्ट्रीय मानक के अनुसार कमजोर वर्ग के लिए 10 और महिलाओं के लिए 5 फीसदी की अग्रिम राशि निर्धारित है। कमजोर वर्गों के लिए राज्य में सभी प्राथमिक क्षेत्रों में ऋण का प्रवाह बढ़ाया गया है। इसमें संस्थागत एवं बैंक वित्त पर अलग से स्थिति स्पष्ट की है। बैंकों ने प्राथमिक क्षेत्र की गतिविधियों के लिए 59.86 प्रतिशत ऋण दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बैंकों को दी लीड बैंक की जिम्मेवारी
राज्य में तीन बैंकों को लीड बैंक की जिम्मेवारी दी गई है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक को जिला हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, ऊना, यूको बैंक को जिला बिलासपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को जिला चंबा और लाहौल-स्पीति का जिम्मा दिया है। यूको बैंक राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति का संयोजक बैंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed