{"_id":"6054d56537668d5db546f786","slug":"himachal-dr-anu-namgyal-gets-30-corona-postive-women-delivered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: डॉ. अनु ने 30 कोरोना संक्रमित महिलाओं का करवाया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: डॉ. अनु ने 30 कोरोना संक्रमित महिलाओं का करवाया प्रसव
Sat, 20 Mar 2021 03:01 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु नामग्याल
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में कोरोना की दस्तक को पूरा एक साल हो गया है। लॉकडाउन में लोगों का साहस, धैर्य और कोरोना वॉरियर्स का सेवा भाव देखा। कोरोना काल में नेरचौक मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु नामग्याल ने टीम के साथ मिलकर 30 से अधिक संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव करवाया। वे खुद कोरोना वायरस की चपेट में आईं, लेकिन फर्ज से मुंह नहीं मोड़ा। कोरोना को मात देने के बाद फिर ड्यूटी पर डट गईं। कोविड काल के दौरान सामान्य प्रसव से ज्यादा सीजेरियन करना मुश्किल था। चिकित्सक भी मरीज के पास जाने से कतरा रहे थे, ऑपरेशन करना तो दूर की बात थी।
विज्ञापन
डॉ. अनु नामग्याल ने पहल की और टीम का भी हौसला बढ़ाया। कुल्लू की एक संक्रमित महिला का ऑपरेशन किया। एक के बाद एक 30 संक्रमित महिलाओं के सफल प्रसव करवाया। फर्ज निभाने के लिए डॉ. अनु नामग्याल ने एक साल के बेटे को ससुराल मनाली में रखा। उनके पति की ड्यूटी कोविड वार्ड में लगी थी। वह भी कोरोना की चपेट में आए, लेकिन डॉ. अनु ने हिम्मत नहीं हारी। प्राचार्य मेडिकल कालेज नेरचौक आरसी कपूर ने कहा कि अनु नामग्याल ने कोराना काल में मिसाल कायम की है।
विज्ञापन