फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal diwas 2022 cm jairam thakur may announce three percent dearness allowance for employees

हिमाचल दिवस 2022: कर्मचारियों के लिए तीन फीसदी डीए की घोषणा कर सकते हैं सीएम

Thu, 14 Apr 2022 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Apr 2022 08:57 PM IST
सार

हिमाचल दिवस समारोह पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला प्रशासन किन्नौर को सिविल सेवा अवार्ड मिलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के माध्यम से जिला कुल्लू और किन्नौर के उपायुक्तों को भी सिविल सेवा पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
himachal diwas 2022 cm jairam thakur may announce three percent dearness allowance for employees
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को चंबा जिले के चौगान में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा कर सकते हैं। डीए 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी करने की तैयारी है। यह जनवरी 2022 से लेकर 31 मार्च तक दिया जा सकता है। हालांकि, आउटसोर्स कर्मचारियों की नीति और एरियर देने की घोषणा पर वीरवार को संशय की ही स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


इनको दिए जाएंगे सिविल सेवा, प्रेरणा स्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार
हिमाचल दिवस समारोह पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला प्रशासन किन्नौर को सिविल सेवा अवार्ड मिलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के माध्यम से जिला कुल्लू और किन्नौर के उपायुक्तों को भी सिविल सेवा पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रेरणा स्रोत सम्मान जोगिंद्रनगर के टेकचंद भंडारी, किन्नौर के कल्पा के श्याम सरण नेगी, धर्मशाला की स्वयंसेवी संस्था क्रांति के अध्यक्ष धीरज महाजन और हारमनी ऑफ द पाइन्स हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड को डीजीपी के माध्यम से दिए जाएंगे। हिमाचल गौरव पुरस्कार जिला सिरमौर के देवठी मझगांव के पद्मश्री विद्यानंद सरैक, चंबा की ललिता वकील, मरणोपरांत बाबा इकबाल सिंह को बडू् साहिब के डॉ. देवेंद्र सिंह के माध्यम से देंगे। इनके अलावा हिमाचल गौरव पुरस्कार डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, डॉ. गौतम व्यथित और विजय राज उपाध्याय को दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed