{"_id":"597b22104f1c1b177f8b45ed","slug":"himachal-departmental-enquiry-against-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों को फेल करने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों को फेल करने वाले शिक्षकों पर गिरी गाज, बैठाई जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर के दो सरकारी स्कूलों के जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को गणित विषय में फेल करने वाले दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कांगड़ा जिला के इन दोनों शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
निदेेशक डॉ. बीएल विंटा ने बताया कि जांच कमेटी शिक्षकों और स्कूल शिक्षा बोर्ड से मामले की जानकारी जुटा रही है। सस्पेंड किए गए दोनों शिक्षक उपनिदेशक कार्यालय में तैनात किए गए हैं। जमा दो के दो स्कूलों के विद्यार्थियों को गणित परीक्षा में फेल कर दिया गया था।
विज्ञापन
दूसरी बार पेपर चेक होने पर सभी छात्र अच्छे नंबर लेकर पास किए गए। आरटीआई से सूचना मांगे जाने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दोबारा से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की थी। मेधावी छात्रों को फेल करने वाले शिक्षकों ने ओपन स्कूल का प्रश्नपत्र सामने रखकर रेगुलर छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने की बात कही है।
विज्ञापन
इस दावे की सच्चाई को जांचने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक ने जांच कमेटी गठित की है। इसके अलावा इन दोनों शिक्षकों की बीएससी-एमएससी और बीएड की डिग्रियों की भी कमेटी जांच कर रही है।
जब उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल के साथ प्रश्नपत्र भी दिए जाते हैं तो शिक्षकों के पास ओपन स्कूल के प्रश्नपत्र कहां से आ गए?
क्या आंखें मूंदकर पेपर जांचे गए और मामला उजागर होने पर ओपन स्कूल के प्रश्नपत्र का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया गया। इन बिंदुओं पर शिक्षा निदेशालय अपने स्तर पर जांच कर रहा है।