फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Department of Youth Services and Sports will fill hundred posts of junior coach

नौकरी का मौका: कोच बनने का अवसर, 100 पद भरेगा विभाग खेल विभाग

Fri, 17 Sep 2021 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Sep 2021 10:48 AM IST
सार

राजपत्र में अधिसूचित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार राज्य और राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भर्ती में अधिमान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Department of Youth Services and Sports will fill hundred posts of junior coach
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल विभाग में कनिष्ठ कोच के सौ पद भरे जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग के परामर्श से खेल विभाग ने वीरवार को राजपत्र में कनिष्ठ कोच के भर्ती एवं पदोन्नति नियम अधिसूचित कर दिए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण से जुड़े संस्थान से कोचिंग में एक वर्ष का डिप्लोमा अनिवार्य किया गया है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है।

विज्ञापन


85 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जबकि 15 अंकों का मूल्यांकन विभिन्न मानकों पर होगा। प्रदेश से दसवीं या बारहवीं कक्षा पास करने वाले 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। खेल विभाग में काफी समय बाद कनिष्ठ कोच के पद भरने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन


राजपत्र में अधिसूचित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार राज्य और राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भर्ती में अधिमान दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की रूढ़ियों, रीतियों और बोलियों का ज्ञान होना आवेदकों के लिए जरूरी होगा। हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में कनिष्ठ कोच को संविदा के आधार पर प्रारंभ में एक वर्ष के लिए लगाया जाएगा। इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्त होने वाले कनिष्ठ कोच को 13900 रुपये वेतन दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से लिखित परीक्षा ली जाएगी। भर्ती में सरकार की ओर से समय-समय पर अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछडे़ वर्गों और व्यक्तियों के अन्य प्रवर्गों के लिए सेवा में आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed