प्री प्राइमरी, कंप्यूटर और वोकेशनल शिक्षा के लिए मांगा 141 करोड़ का बजट
सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों ने केंद्रीय अधिकारियों को अपनी डीपीआर से अवगत कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्टार्स प्रोजेक्ट में मिलने वाले बजट से स्कूलों में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्ट्रेथनिंग टीचिंग लर्निंग एंड रिजल्ट फॉर स्टेट्स (स्टार्स) प्रोजेक्ट में 141 करोड़ का बजट लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों ने दिल्ली में हुई प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में अपनी प्रस्तुति दी। प्री प्राइमरी, कंप्यूटर और वोकेशनल शिक्षा पर इस प्रोजेक्ट से प्राप्त होने वाली राशि को खर्च किया जाना है। मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में दोबारा से बैठक होगी। इस बैठक में हिमाचल को स्टार्स प्रोजेक्ट में मिलने वाले बजट पर मोहर लग सकती है।सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों ने केंद्रीय अधिकारियों को अपनी डीपीआर से अवगत कराया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्टार्स प्रोजेक्ट में मिलने वाले बजट से स्कूलों में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को सुविधाएं दी जाएंगी। प्री प्राइमरी स्कूलों को मजबूत किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर देते हुए अधिक से अधिक कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। शिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्रों को आधुनिक किया जाएगा। शिक्षक ट्रेनिंग में बदलाव किया जाएगा। एमआईएस डाटा एकत्र करने के लिए नए तरीके अपनाए जाएंगे। वोकेशनल शिक्षा का दायरा और अधिक बढ़ाया जाएगा। स्टार्स योजना में हिमाचल के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र को शामिल किया गया है।