{"_id":"698499c68d252cbeec0a9912","slug":"himachal-defeated-rajasthan-to-become-the-national-champions-in-handball-winning-the-final-match-by-a-score-o-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: राजस्थान को हराकर हिमाचल बना हैंडबाल में नेशनल चैंपियन, फाइनल मुकाबला 31-20 से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: राजस्थान को हराकर हिमाचल बना हैंडबाल में नेशनल चैंपियन, फाइनल मुकाबला 31-20 से जीता
Thu, 05 Feb 2026 06:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Feb 2026 06:54 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का अंतिम दिन रोमांच और जोश से भरपूर रहा।
विज्ञापन
हिमाचल बना हैंडबाल में नेशनल चैंपियन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का अंतिम दिन रोमांच और जोश से भरपूर रहा। फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने राजस्थान को 31-20 के अंतर से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए हरियाणा और पंजाब के बीच संघर्ष हुआ। अंत में जीत हरियाणा को मिली। फाइनल मुकाबला शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का परिचय दिया, लेकिन जल्द ही हिमाचल की टीम ने तेज रफ्तार, बेहतर पासिंग और मजबूत डिफेंस से मैच पर पकड़ बना ली।
विज्ञापन
हिमाचल की खिलाड़ियों ने पहले हाफ में राजस्थान को बैकफुट पर ला दिया। दूसरे हाफ में राजस्थान की टीम ने वापसी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन हिमाचल के मजबूत डिफेंस के चलते यह कोशिश पूरी नहीं हो सकी। फाइनल मुकाबला 31-20 के अंतर से जीता। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में हरियाणा और पंजाब के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हरियाणा की टीम ने निर्णायक क्षणों में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 25-18 से मात दी और ब्रांज मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन