{"_id":"59cb8b014f1c1bda538b49e2","slug":"himachal-dearness-allowance-to-forest-department-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी साल में वन निगम के कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी साल में वन निगम के कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Sep 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक मंडल की बैठक प्रदेश सचिवालय में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वन निगम के कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के अन्य कर्मचारियों की तरह जनवरी 2017 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
डीए दिए जाने के निर्णय से निगम के लगभग 1850 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। वहीं, 21 हजार से कम मासिक वेतन वाले निगम के दैनिक भोगी, अनुबंध व अंशकालीन कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत की दर से बोनस देने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बताया कि इस फैसले से 233 कर्मचारियों को लाभ होगा। बैठक में उपाध्यक्ष राज्य वन निगम केवल सिंह पठानिया, निदेशक संजय ठाकुर, अनंग पाल, सतीश कुमार के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर, पीसीसीएफ जी
विज्ञापन
एस गोराया, निदेशक वन निगम सीबी पांडे आदि उपस्थित थे। बीओडी में लिए गए निर्णयों को लेकर वन निगम कर्मचारी संघ के प्रधान संजय शर्मा की अध्यक्षता में संघ के सदस्यों ने वन मंत्री का आभार प्रकट किया।