फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Day: Chief Minister Sukhwinder Sukhu presented Himachal gaurav and prernastrot award

Himachal Day: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने प्रदान किए हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार

Sat, 15 Apr 2023 09:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Apr 2023 09:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Himachal Day: Chief Minister Sukhwinder Sukhu presented Himachal gaurav and prernastrot award
सीएम ने दिए प्रदान किए हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल दिवस पर शनिवार को उपमंडल काजा में राज्य स्तरीय समारोह हुआ। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार प्रदान किए। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं की प्राथमिक पाठशाला छत के अध्यापक लकेश चंदेल को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल भवन के समीप भूस्खलन में 36 विद्यार्थियों की जान बचाई थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकगीतों को संरक्षित करने के लिए प्रसिद्ध लोकगायक करनैल राणा और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सोलन जिले के नेम चंद को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। सिरमौर जिले की रानी को खेल गतिविधियों में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल की टीबी उन्मूलन टीम को सिविल सेवा पुरस्कार दिया गया। पाइनग्रोव स्कूल कसौली के कार्यकारी निदेशक कैप्टन अमर्योत सिंह, मंडी जिले के पदमश्री नेक राम शर्मा और शिमला जिले के कोटखाई के प्रेम सिंह चौहान को प्रेरणास्रोत अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


काजा में राज्यस्तरीय समारोह में सीएम सुक्खू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
 लाहौल स्पीति के काजा में राज्यस्तरीय समारोह में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस, आईआरबी, एनसीसी कैडेट, आईटीबीपी और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। परेड कमांडर अमित यादव ने मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। लगभग 12000 फीट की ऊंचाई पर काजा में हिमाचल दिवस समारोह प्रदेश के गठन के बाद पहली बार हुआ। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डाॅ. यशवंत सिंह परमार और हिमाचल प्रदेश को विशेष पहचान और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक रवि ठाकुर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, पूर्व मंत्री फुंचोग राय, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान और अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed