फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal creates history by entering quarterfinals of Vijay Hazare Trophy

क्रिकेट: विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर हिमाचल ने रचा इतिहास

Fri, 17 Dec 2021 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Dec 2021 06:02 PM IST
सार

 हिमाचल टीम ने अपने पूल में टॉप किया है। टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जयपुर में उतर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमों में होने वाली भिड़ंत के विजेता से होगा। 

विज्ञापन
Himachal creates history by entering quarterfinals of Vijay Hazare Trophy
हिमाचल क्रिकेट टीम व हेड कोच अनुज पाल दास - फोटो : संवाद

विस्तार

विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश की क्रिकेट टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। हिमाचल टीम ने अपने पूल में टॉप किया है। टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जयपुर में उतर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीमों में होने वाली भिड़ंत के विजेता से होगा। बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाले हिमाचल क्रिकेट टीम के हेड कोच अनुज पाल दास का कुशल मार्गदर्शन हिमाचल क्रिकेट के लिए सौभाग्यशाली रहा है। हिमाचल की क्रिकेट टीम ने गत माह दिल्ली में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चुनौतियों का सामना करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल तक अपनी दौड़ को जारी रखा।

विज्ञापन


पूर्व रणजी प्लेयर और बीसीसीआई लेवल-3 कोच बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर के रहने वाले हैं। हालांकि वर्ष 2008 में हुई देवधर ट्रॉफी में उतरी भारत की टीम में शामिल विराट कोहली, विरेंद्र सहवाग, ईशान शर्मा, आकाश चोपड़ा, गौतम गंभीर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के कोच रह चुके हैं। अब अनुज पाल दास एचपीसीए में बतौर हैड कोच अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  उन्होंने बताया कि क्षेत्ररक्षण कोच अजय मोहन, फिजियो थैरेपिस्ट सुरेश राठौर, ट्रेनर रजनीश मेहता, विडियो विश्लेषक निशांत शर्मा और मैनेजर संजय अवस्थी की कड़ी मेहनत के दम पर टीम यह प्रदर्शन कर पाई है। 
विज्ञापन

 
सभी खिलाड़ियों को प्रदर्शन हरफनमौला रहा है। टीम वर्क हर मैच में देखने को मिला है, आशा है कि आगामी चुनौतियों का हिमाचल क्रिकेट टीम डटकर मुकाबला करेगी और जीत के मार्ग प्रशस्त करेगी। सुमित शर्मा, सचिव (एचपीसीए)
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल क्रिकेट टीम ने विजय हजारे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के लिए यह शुभ संकेत हैं। विजय अभियान जारी रहेगा, ऐसी आशा है। अरुण सिंह धूमल, निदेशक (एचपीसीए) और कोषाध्यक्ष, बीसीसीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed