फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 27 january 2022

कोरोना: हिमाचल में सात और संक्रमितों की मौत, 2618 नए पॉजिटिव मरीज

Thu, 27 Jan 2022 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jan 2022 09:13 PM IST
सार

राज्य में कोरोना सक्रिय केसों का आंकड़ा 10336 पहुंच गया है। गुरुवार को सात और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में 261 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 27 january 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को सात और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में 261 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मृतकों में जिला सोलन से तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। जिला मंडी में दो और हमीरपुर में एक व्यक्ति ने दम तोड़ा है। गुरुवार को 1820 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में 9960 लोगों के सैंपल लिए गए। राज्य में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 10336 पहुंच गया है। 

विज्ञापन


11 दिन में 77 लोगों की मौत
वहीं, प्रदेश में 11 दिन के भीतर 70 लोगों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है।  मृत्युदर में .6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मृत्युदर अब 1.60 फीसदी पहुंच गई है। जिला कांगड़ा में मौत का आंकड़ा 1202 से पार हो गया है जबकि शिमला में यह 677 के करीब है। प्रदेश में अब तक 3951 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, केंद्र सरकार ने हिमाचल को सैंपलिंग बढ़ाने के साथ आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ाने को कहा है। कोरोना की दूसरी लहर में मृत्युदर 70 फीसदी रही है जबकि पहली लहर में 25 फीसदी मौतें हुई थीं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में ज्यादातर मौतें उन लोगों की हुई हैं, जो पहले से अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। 
विज्ञापन


40 मरीज गंभीर 
प्रदेश में 40 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है। ये लोग कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। कोरोना के ज्यादातर मरीज घरों में ही आइसोलेट हैं। सरकार का दावा है कि इन मरीजों  का घरों में ही उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें होम आइसोलेट किट उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा वर्कर इन पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जनवरी से अब तक कोरोना से मौतें 
17 जनवरी - 6
18  -  5
19 - 7
20 - 7
21 - 9
22 - 6
23 - 2
24 - 11
25 - 9
 26 - 8
27 - 7

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed