फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 26 june

हिमाचल में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 177 नए पॉजिटिव, दो हजार से कम हुए सक्रिय केस

Sat, 26 Jun 2021 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 09:19 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 201547 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 196178 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1885 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3455 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 26 june
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा और मंडी जिले में दो-दो और चंबा में एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 177 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा जिले में 28, मंडी 26, शिमला 26, कांगड़ा 25, कुल्लू 25, हमीरपुर 17, सोलन आठ, सिरमौर आठ, किन्नौर सात, ऊना पांच और लाहौल-स्पीति में दो नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 249 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 201547 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 196178 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1885 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3455 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15209 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना सक्रिय केस 500 से कम हो गए हैं।
विज्ञापन


किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा        358
शिमला       277
सोलन         63
मंडी           202
चंबा           254
सिरमौर       97
ऊना           120
बिलासपुर    136
हमीरपुर      149
कुल्लू        167
किन्नौर       42
लाहौल-स्पीति 20

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed