कोरोना: हिमाचल 219 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3646 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 218000 मामले आ चुके हैं। इनमें से 212572 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1766 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 236 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10012 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार 219 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हालांकि, राहत की बात है कि आज किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3646 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 218000 मामले आ चुके हैं। इनमें से 212572 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1766 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 170, चंबा 23, हमीरपुर 422, कांगड़ा 440, किन्नौर 24, कुल्लू 36, लाहौल-स्पीति नौ, मंडी 370, शिमला 172, सिरमौर चार, सोलन 19 और ऊना में 77 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 236 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10012 लोगों के सैंपल लिए गए।
वहीं, हिमाचल प्रदेश कोरोना से जंग जीतने के करीब पहुंच चुका है। राज्य के 85 फीसदी से अधिक लोगों में एंटीबॉडी पाए गए हैं। सीरो सर्वे रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 2 सप्ताह तक चले इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 6 जिलों में 85 फीसदी लोगों में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडी पाई गई है। इसमें चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर शामिल हैं। छह जिले मंडी, सोलन, किन्नौर, लाहौल स्पीति, सिरमौर और ऊना जिलों की रिपोर्ट आनी है। इस सर्वे में सभी कैटेगिरी के हर जिले से 400 रेंडम सैंपल लिए गए। एक सितंबर से हिमाचल में यह अभियान चल रहा था। 14 सितंबर को यह संपन्न हुआ है। राज्य सरकार अब इन नतीजों को कंपाइल कर आईसीएमआर को भेज रहा है।