{"_id":"6217a2928e9a903be164840c","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-24-february-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 196 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 196 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस
Thu, 24 Feb 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Feb 2022 08:52 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 5257 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश 294 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1471 रह गए हैं। वहीं, विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को जिला सिरमौर निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में 196 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 5257 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश 294 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1471 रह गए हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा के दो स्कूलों में 37, चंबा में 2 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित
प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। जिला कांगड़ा के दो स्कूलों में बुधवार और गुरुवार को 37 तथा चंबा के दो स्कूलों में दो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन फरवरी से अभी तक कुल 81 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 21 स्वस्थ हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जिन स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं, उन्हें फिलहाल बंद कर दिया है।
विज्ञापन