{"_id":"6084321b245d5f71f4308637","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-24-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: 23 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 1893 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: 23 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 1893 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
Sat, 24 Apr 2021 11:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:05 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 86138 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 13411 हो गए हैं। अब तक 71396 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1291 की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 23 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में आठ और आईजीएमसी शिमला में चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मंडी में चार की मौत हुई है। जबकि ऊना, हमीरपुर दो और सोलन में दो-दो संक्रमितों की मौत हुई। चंबा में एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में शनिवार को 1893 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 360, सोलन 294, सिरमौर 269, मंडी 242, बिलासपुर 184, शिमला 172, ऊना 142, हमीरपुर 141, कुल्लू 47, चंबा 31, किन्नौर छह और लाहौल-स्पीति में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 86138 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 13411 हो गए हैं। अब तक 71396 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1291 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 737, चंबा 336, हमीरपुर 1015, कांगड़ा 3076, किन्नौर 173, लाहौल-स्पीति 235, कुल्लू 501, मंडी 1215, शिमला 1420, सिरमौर 1189, सोलन 2440 और ऊना जिले में 1074 पहुंच गई है। 24 घंटों में 877 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 10809 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
ऊना में ड्रोन से की बंद बाजार की निगरानी
जिला मुख्यालय ऊना में पुलिस ने ड्रोन से बंद बाजार की निगरानी की। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ने बाजार का जायजा भी लिया। इस दौरान मोबाइल की दुकान खुली पाई गई, जिसे पुलिस ने बंद करवा दिया। डीएसपी ने बताया कि अधिकतर दुकानदारों ने प्रदेश सरकार के आदेशानुसार दुकानें बंद रखी थीं। कुछ मामलों में पुलिस ने दुकानें बंद करवाई हैं।
विज्ञापन