फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 13 may

हिमाचल में 59 कोरोना संक्रमितों की मौत, 4134 नए पॉजिटिव, 3817 मरीज हुए ठीक

Thu, 13 May 2021 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 May 2021 10:42 PM IST
सार

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 150673 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 102499 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 40008 हो गए हैं और 2118 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 13 may
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेतीं स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही। गुरुवार को प्रदेश में 59 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में 15, ऊना 13, मंडी 11, शिमला पांच, सिरमौर चार, सोलन पांच, चंबा में चार, कुल्लू और हमीरपुर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 4134 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 1279, सोलन 452, चंबा 374, बिलासपुर 321, मंडी 386, हमीरपुर 330, शिमला 271, सिरमौर 379, ऊना 171, कुल्लू 86, किन्नौर 32 और लाहौल-स्पीति में 30 नए मामले आए हैं। कुछ जिलों का आंकड़ा आनी बाकि है।

विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 150673 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 102499 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 40008 हो गए हैं और 2118 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2962, चंबा 2198, हमीरपुर 2995, कांगड़ा 12258 , किन्नौर 420, कुल्लू 963, लाहौल-स्पीति 279, मंडी 4567, शिमला 3557, सिरमौर 3271, सोलन 4041 और ऊना जिले में 2497 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 3817 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 17404 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


धौलाकुआं में कंपनी के 65 कर्मचारी पॉजिटिव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के तहत धौलाकुआं स्थित एक कंपनी में एक साथ 65 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है।  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांवटा, धौलाकुआं समेत आसपास कंपनियों में से 130 कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट लिए थे, जिनमें से धौलाकुआं की एक कंपनी के 65 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजपुर के बीएमओ डॉ. अजय देओल ने बताया कि धौलाकुआं की एक कंपनी से 65 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के चलते पुलिस जवान ने स्थगित किया शादी समारोह 
कोरोना महामारी के बीच कई लोग मिसाल बनकर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस विभाग में कार्यरत एक जवान ने अपने शादी समारोह को स्थगित कर दिया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए आनी के दलाश गांव के अजय ठाकुर ने यह निर्णय लिया है। अजय की जिस लड़की से शादी होनी है, वह भी पुलिस विभाग में हैं। दोनों की वीरवार को शादी होनी थी लेकिन कोरोना के खतरे के बीच इस जोड़े ने सात फेरे लेना अभी उचित नहीं समझा।

पालमपुर के डीएसपी और बैजनाथ की एसडीएम कोरोना पॉजिटिव
पालमपुर के डीएसपी अमित शर्मा व बैजनाथ की एसडीएम छवि नांटा दोनों कोरोना पॉजिटिव आए हैं। छवि डीएसपी अमित की पत्नी हैं। हालांकि, छवि नांटा पिछले कई दिनों से छुट्टी पर चल रही हैं। वह इन दिनों अपने घर शिमला में आईसोलेट हैं। जबकि डीएसपी अमित शर्मा पालमपुर में अपने सरकारी आवास पर आइसोलेट हैं।

हिमाचल में कोरोना से जंग लड़ रहे 551 पुलिस कर्मी 

वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस के 551 जवान कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से सात पुलिस कर्मी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 544 होम आइसोलेट हैं। पुलिस मुख्यालय इन सभी के संपर्क में है और जरूरत के मुताबिक इनके लिए उचित कदम उठा रहा है। मुख्यालय के अनुसार कोरोना के शुरुआती दौर से अब तक प्रदेश पुलिस के कुल 2651 कर्मचारी पॉजिटिव हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 41 पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं।

चूंकि पुलिस कर्मी बैरियर पर आने वाले लोगों के पास व सामान की चेकिंग से लेकर मरीजों की सुरक्षा, ऑक्सीजन प्लांटों की सुरक्षा व परिवहन के दौरान सुरक्षा समेत कोरोना कर्फ्यू की ड्यूटी में डटे हैं। इसलिए उनके संक्रमित होने की संभावना काफी ज्यादा है। यही वजह है कि सभी कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर मुहैया कराए जा रहे हैं ताकि कोरोना से संक्रमित होने से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed