फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 11 august, children also tested positive

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 26 बच्चों समेत 397 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 12 Aug 2021 12:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Aug 2021 12:07 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 208990 पहुंच गया है। इनमें से 202893 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2556 हो गए हैं। अब तक 3523 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 11 august, children also tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा में 69 वर्षीय व्यक्ति व शिमला में 62 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 397 नए मामले आए हैं। चंबा 105, मंडी 67, कांगड़ा 64, हमीरपुर 40, कुल्लू 31, शिमला 39, लाहौल-स्पीति 13, बिलासपुर 19, ऊना पांच, सिरमौर छह, सोलन छह और किन्नौर में दो नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


वहीं, कांगड़ा जिले में 15, मंडी चार, बिलासपुर पांच और ऊना में एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 139 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 208990 पहुंच गया है। इनमें से 202893 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2556 हो गए हैं। अब तक 3523 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 16366 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


कहां कितने सक्रिस केस
बिलासपुर जिले में 152, चंबा 652, हमीरपुर 262, कांगड़ा 385, किन्नौर 27, कुल्लू 152, लाहौल-स्पीति 53, मंडी 437, शिमला 324, सिरमौर 17, सोलन 39 और ऊना में 56 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर में फिर सख्ती बढ़ाई
कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए जिला हमीरपुर में भी एक बार फिर सख्ती बढ़ाई जा रही है। बुधवार शाम को जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने आदेश जारी करते हुए होटल, रेस्तरां, ढाबों और रेहड़ियों में खाना परोसने पर पाबंदी लगा दी है। इनमें अब केवल पैक खाना ले जाने की ही अनुमति होगी। नेशनल हाईवे के किनारे यात्रियों और वाहन चालकों को खाना उपलब्ध करवाने वाले होटलों, रेस्तरां और ढाबों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। कार्यालयों में बैठकों व अन्य आयोजनों के दौरान चाय-कॉफी, स्नैक्स और खाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इनमें केवल पानी और पैक्ड लंच की अनुमति होगी।
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed