फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 08 september

कोरोना: हिमाचल में चार और संक्रमितों की मौत, 146 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Wed, 08 Sep 2021 08:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Sep 2021 08:42 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3606 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 215074 मामले आ चुके हैं। इनमें से 209748 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1703 हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 138 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9972 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 08 september
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा जिले में 74 वर्षीय बुजुर्ग, मंडी  56 वर्षीय पुरुष, चंबा 62 वर्षीय महिला और हमीरपुर में 55 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। उधर, प्रदेश में कोरोना के 146 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3606 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 215074 मामले आ चुके हैं। इनमें से 209748 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1703 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 127, चंबा 91, हमीरपुर 230, कांगड़ा 380, किन्नौर 29, कुल्लू 60, लाहौल-स्पीति 33, मंडी 354, शिमला 257, सिरमौर आठ, सोलन 89 और ऊना में 51 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 138 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9972 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


हिमाचल को केंद्र से दूसरी डोज के लिए मिलेगी पर्याप्त वैक्सीन 
उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार शाम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल मंडाविया से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने राज्य में पहले डोज के सफलतापूर्वक कोरोना टीकाकरण के बाद दूसरी डोज का लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड-19 की पहली डोज प्रदान करने के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य में वैक्सीनेशन का 103 फीसदी प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें प्रवासी श्रमिक और पर्यटकों का टीकाकरण भी शामिल हैं। उन्होंने राज्य को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य की शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड-19 की दूसरी डोज 30 नवंबर, 2021 तक पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार सशक्त प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय ने भी सीएम को बधाई दी और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश की ओर से निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीन की कमी नहीं होगी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रधान आवासीय आयुक्त एस.के. सिंगला और उप-आवासीय आयुक्त पंकज शर्मा बैठक में थे। चमयाणा में सुपर स्पेशिलिटी के लिए जा रही सड़क में वन क्लीयरेंस का मामला भी उठाया। यहां पर तीन महीने के भीतर ओपीडी शुरू करने की बात की।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाने का भी मामला उठाया। उन्होंने इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव सुधांशु पांडे से मुलाकात की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed