फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 05 february 2022. Mortality rate rises to 1.70 percent

कोरोना: हिमाचल में छह और संक्रमितों की मौत, 650 नए पॉजिटिव मरीज, मृत्यु दर बढ़कर 1.70 फीसदी पहुंची

Sat, 05 Feb 2022 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 09:01 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौतें नहीं रुक रही हैं। जनवरी 2022 में प्रदेश भर में 123 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि फरवरी में पांच दिन के भीतर 40 लोग दम तोड़ चुके हैं। प्रदेश में मृत्युदर 1.68 से बढ़कर 1.70 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी रेट 95 फीसदी ही है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 05 february 2022. Mortality rate rises to 1.70 percent
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को छह और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इनमें कांगड़ा और शिमला के दो-दो, जिला हमीरपुर और मंडी के एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 6637 रह गई है। प्रदेश में 1546 लोग ठीक हुए है। शनिवार को 7100 लोगों की सैंपलिंग हुई। इनमें से 650 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौतें नहीं रुक रही हैं। जनवरी 2022 में प्रदेश भर में 123 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि फरवरी में पांच दिन के भीतर 40 लोग दम तोड़ चुके हैं। प्रदेश में मृत्युदर 1.68 से बढ़कर 1.70 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी रेट 95 फीसदी ही है। प्रदेश में जिन लोगों की कोरोना से मौत हो रही है, उनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। प्रदेश के अस्पतालों में 50 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन


ऑक्सीजन बेड पर मरीजों की संख्या 250 है जबकि 95 फीसदी मरीज घरों में ही आइसोलेट हैं। प्रदेश में मौत का आंकड़ा चार हजार से पार हो गया है। अब तक जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। कांगड़ा जिले में मृतकों का आंकड़ा 1200 से ज्यादा है। शिमला जिला दूसरे नंबर पर है। यहां मृतकों की संख्या 690 और जिला मंडी में 486 है। लाहौल स्पीति में सबसे कम 18 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीज सात हजार से पार हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि प्रदेश में प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। चार दिन के भीतर लोगों का बुखार उतर रहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। लिहाजा, प्रदेश में तीसरी लहर का ज्यादा असर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed