{"_id":"60ba42046785483cc167d1a5","slug":"himachal-coronavirus-cases-covid19-pandemic-in-state-news-update-04-june-active-cases-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 27 कोरोना संक्रमितों की मौत, 794 नए पॉजिटिव, 10 हजार से कम हुए सक्रिय केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 27 कोरोना संक्रमितों की मौत, 794 नए पॉजिटिव, 10 हजार से कम हुए सक्रिय केस
Fri, 04 Jun 2021 09:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:19 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 193924 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 180870 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 3244 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 27 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में पांच, ऊना पांच, सिरमौर चार, कुल्लू तीन, शिमला दो, मंडी दो, हमीरपुर दो, बिलासपुर दो, चंबा और सोलन में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में कोरोना के 794 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 148, शिमला 142, मंडी 138, चंबा 71, ऊना 52, हमीरपुर 68, कुल्लू 36, सोलन 53, बिलासपुर 20, सिरमौर 40 , किन्नौर 13 और लाहौल-स्पीति में 13 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों के दौरान 2030 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 193924 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 180870 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 9787 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3244 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 19073 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के नौ जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा, शिमला व मंडी में ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
विज्ञापन
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 2379
शिमला 1092
सोलन 876
मंडी 1012
चंबा 888
सिरमौर 693
ऊना 815
बिलासपुर 424
हमीरपुर 750
कुल्लू 480
किन्नौर 281
लाहौल-स्पीति 97