{"_id":"5a6f05414f1c1b86268b6fc9","slug":"himachal-contract-teacher-demands-seniority-benefit-from-hp-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर अनुबंध शिक्षकों ने मांगा वरिष्ठता लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर अनुबंध शिक्षकों ने मांगा वरिष्ठता लाभ
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंध अध्यापक संघ ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने अनुबंध नीति के तहत जानबूझकर अनुबंध कर्मियों से भेदभाव किया। हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ (नियमित/अनुबंध) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राजेश जयसिंहपुरिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पालमपुर में मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनुबंध शिक्षकों को नियुक्ति की तारीख से वरिष्ठता लाभ देने की मांग की।मुख्यमंत्री को बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने अनुबंध नीति के तहत जानबूझकर अनुबंध कर्मियों से भेदभाव किया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकाल में नियुक्त सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को 8 से 5 वर्ष बाद नियमित करने की नीति बनाई गई। जब इन कर्मचारियों ने अनुबंध काल की वरिष्ठता की मांग सामने रखी तो उसे अनसुना किया गया। ऐसे में सबसे ज्यादा शोषण 2010 में भाजपा के कार्यकाल में नियुक्त इन शिक्षकों का किया गया।
विज्ञापन
राजेश जयसिंहपुरिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि हम पिछले अनुबंध कार्यकाल की बिना वित्तीय लाभ के सिर्फ वरिष्ठता देने की मांग कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में संतोष कुमार, समीर पटियाल, जितेंद्र डोगरा, संदीप कुमार, कुलदीप कुमार, राजकुमार, राजेश जमवाल, भूप सिंह, विनोद कुमार, संजय कुमार, सुरेश कुमार, सुनील पराशर, बलवंत सिंह और योगेश कुमार सहित कई शिक्षक शामिल रहे।