फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress will make apple an issue in the by-election

उपचुनाव में सेब को मुद्दा बनाएगी हिमाचल कांग्रेस

Thu, 07 Oct 2021 11:20 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Oct 2021 11:20 AM IST
सार

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उपचुनाव में सेब का मूल्य गिराने के मुद्दे को लेकर बागवानों के बीच जाएंगे। इस बार प्रदेश में मौसम की मार पड़ने से सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। करीब पांच सौ करोड़ का नुकसान मौसम की अनिश्चितता से उठाना पड़ा है। पहले सूखा और फिर बेमौसमी बर्फबारी ने सेब बागवानों की कमर तोड़ दी थी। 

विज्ञापन
Himachal Congress will make apple an issue in the by-election
सेब(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस सेब को बड़ा मुद्दा बनाएगी। सेब के उचित दाम न मिलने से सीजन में पहली बार एक मंच पर बागवानों के 17 संगठन सरकार के खिलाफ नाराजगी जता चुके हैं। सेब बागवानों से जुड़ा मुद्दा उपचुनाव की घोषणा से पहले खूब गरमाया है। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उपचुनाव में सेब का मूल्य गिराने के मुद्दे को लेकर बागवानों के बीच जाएंगे। इस बार प्रदेश में मौसम की मार पड़ने से सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। करीब पांच सौ करोड़ का नुकसान मौसम की अनिश्चितता से उठाना पड़ा है। पहले सूखा और फिर बेमौसमी बर्फबारी ने सेब बागवानों की कमर तोड़ दी थी।

विज्ञापन


इसके बाद मंडियों में बिचौलियों और लदानियों की ओर से सेब के कम दाम दिए जाने लगे। इससे बागवानों की नाराजगी बढ़ने लगी। बागवानों के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए न बुलाने पर खासी नाराजगी है। प्रदेश के सात जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, किन्नौर में सेब बागवान बाहुल्य हैं। मंडी संसदीय सीट सहित जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सेब बागवानों के मसले गरमाएंगे। जुब्बल-कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर कहते हैं कि वर्तमान सरकार सेब बागवानों से न्याय नहीं कर सकी। सरकार ने बागवानों को अपने ही हाल पर छोड़ दिया और उनसे वार्ता करना तक उचित नहीं समझा। बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे भी उपचुनाव में गूंजेंगे। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं प्रदेश भाजपा के  स्थायी आमंत्रित सदस्य
 प्रदेश भाजपा के  स्थायी आमंत्रित सदस्य और हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त कहते हैं कि सेब उपचुनाव में कोई मुद्दा नहीं होगा। सेब को सरकार ने सबसे ज्यादा 9.50 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य दिया है। हिमफेड ने अभी तक 28 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा है। बागवानों को पहले सेब के कम दाम मिल रहे थे और अब 2800 रुपये पेटी के मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed