फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: Two days ago, those who joined AAP were made Deputy President of Mandi, General Secretary

हिमाचल कांग्रेस: दो दिन पहले आप का दामन थामने वालों को बना दिया मंडी का उपप्रधान, महासचिव

Fri, 08 Apr 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Apr 2022 10:59 PM IST
सार

सूची में देश की सबसे युवा प्रधान बनाने का गौरव हासिल करने वाली जबना चौहान जिला कांग्रेस कमेटी में उपप्रधान और रजनीश सोनी को महासचिव बनाया गया है। सूची में शामिल दोनों ने पांच अप्रैल को आप की सदस्यता ग्रहण की है।

विज्ञापन
Himachal Congress: Two days ago, those who joined AAP were made Deputy   President of Mandi, General Secretary
कांग्रेस पार्टी - फोटो : social media

विस्तार

आम आदमी पार्टी का दो दिन पूर्व दामन थमने वालों को प्रदेश कांग्रेस ने मंडी जिला कांग्रेस का उपप्रधान और महासचिव बना दिया। इस पर कांग्रेस में बवाल मच गया। वहीं सोशल मीडिया पर भी जारी सूची के चटकारे लिए जा रहे हैं। मामला बढ़ता देख प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार देररात नई सूची जारी की। पहले जारी सूची में देश की सबसे युवा प्रधान बनाने का गौरव हासिल करने वाली जबना चौहान जिला कांग्रेस कमेटी में उपप्रधान और रजनीश सोनी को महासचिव बनाया गया। सूची में शामिल दोनों ने पांच अप्रैल को आप की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि जबना चौहान सीएम के विस क्षेत्र सराज के थरजणू पंचायत की पूर्व प्रधान हैं। वहीं रजनीश सोनी नगर परिषद नेरचौक के रत्ती वार्ड के पूर्व पार्षद हैं। 

विज्ञापन


उधर, पार्टी के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं। जल्दबाजी में कार्यालय से सूची जारी कर दी होगी। इसे संशोधित किया गया है। उधर, जबना चौहान ने कहा कि मैं किसी पार्टी की सदस्य नहीं थी। आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हूं। अब आप की सदस्य हूं। कांग्रेस की सूची की मुझे कोई जानकारी नहीं है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी का कहना है कि पुरानी प्रस्तावित सूची को बीते दिन जारी कर दिया था। दोनों को बाहर कर जल्द नई सूची जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


पदाधिकारियों का ब्योरा
पहली सूची के अनुसार जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पर दलीप सिंह ठाकुर, राजेश कुमार गुप्ता, जबना चौहान, सुरेंद्र ठाकुर व हरिकृष्ण को शामिल किया गया है। महासचिव के पद पर रजनीश सोनी, रवि महाजन, यादवेंद्र शर्मा, सुलोचना भारद्वाज, संजीप कुमार, नीरज भट्ट, सचिव दीवान चंद, खूबराम, लेखराज ठाकुर, खुशाल ठाकुर, भूप सिंह, यशपाल चंदेल, हरि कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुशल सिंह राघवा, चुन्नी लाल। रामलाल, टेकचंद, प्रोमिला देवी व प्रेम नंद ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। हालांकि दे रात जारी दूसरी सूची में आप में शामिल हुए नेताओं के नाम हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सूची...

 





पहली सूची ...                                                                                                      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed