फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Training wing constituted, Himral appointed as Prerak

प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग गठित, हिमराल बने प्रेरक

Mon, 09 Sep 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Sep 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Himachal Congress Training wing constituted, Himral appointed as Prerak
Hari Krishan Himral - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस की नीतियों को लोगों के बीच ले जाने और प्रचार करने के लिए पार्टी ने प्रशिक्षण विभाग का गठन किया है। महासचिव हरिकृष्ण हिमराल को प्रदेश कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग का प्रेरक नियुक्त किया गया है। इसी के साथ अब सूबे के चारों संसदीय क्षेत्रों में भी प्रेरक नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन


हिमराल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह विभाग नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएगा। उन्हें बताया जाएगा कि जनता के बीच जाकर किस तरह नीतियों का बखान करना है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश स्तर से नीचे तक कांग्रेस के प्रशिक्षण विभागों का गठन किया जाए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन राव ने सभी प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक भी ली है। इस बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को प्रशिक्षण विभाग गठित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते में नियुक्त होंगे 25 नए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस एक हफ्ते में 25 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी करेगी।  सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष बनाने के लिए संबंधित ब्लाकों के पर्यवेक्षकों ने नामों के पैनल बनाकर भेजे हैं। इन पैनलों में जिन नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, उनको शिमला बुलाया जाएगा।


प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर फैसला लेंगे कि कौन बीसीसी अध्यक्ष बनेंगे। पार्टी महासचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि एक सप्ताह में 25 और ब्लॉक अध्यक्षों की तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed