फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress took out a rally against the central govt

शिमला: केंद्र सरकार के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस ने निकाली रैली

Fri, 03 Dec 2021 07:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Dec 2021 07:52 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश में जनतंत्र और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस नेताओं ने बड़ी कुर्बानियां दी है। प्रदेश में हुए उप चुनाव के बाद देश मे भाजपा डरी हुई है।

विज्ञापन
Himachal Congress took out a rally against the central govt
हिमाचल कांग्रेस ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक रैली निकाली। प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश में जनतंत्र और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस नेताओं ने बड़ी कुर्बानियां दी है। प्रदेश में हुए उप चुनाव के बाद देश मे भाजपा डरी हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को दिल्ली में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध रैली की अनुमति न देकर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र में संविधान की धारा 19 एक का अपमान करते हुए देश के नागरिकों को आजादी और बोलने की स्वतंत्रता का हनन किया है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब इस प्रकार की किसी रैली से रोका गया है।राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान चेतराम ठाकुर, केवल सिंह पठानिया,  जितेंद्र चौधरी, कवंर अजय बाहदुर सिंह, राजेंद्र ज़ार, नीरज नैयर,  उमेश नेगी, बुद्धि सिंह ठाकुर, हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, बलदेब ठाकुर, चंद्र शेखर शर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, सेनराम नेगी, भूपेंद्र कौशल, राजेश वर्मा, नीरज बक्शी, आकाश सैनी, कांशी राम शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, संदीप कुमार के अतिरिक्त कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

सदस्यता अभियान पर नजर रखें पदाधिकारी: राठौर

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी ब्लॉक स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान पर नजर रखे। पहले चरण में ब्लॉक अध्यक्षों को सदस्यता फार्म दिए गए हैं। इसके बाद जिलाध्यक्षों और फिर पार्टी पदाधिकारियों को यह सदस्यता फार्म दिए जाएंगे। यह अभियान मार्च के अंत तक पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं कर रहें हैं और बजट में कोई प्रावधान नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं में किसी भी प्रकार उत्साह कम न हो और सभी को अभी से चुनाव मैदान में डट जाना है। प्रदेशाध्यक्ष ने राजीव भवन में शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि संगठन की चुनावी प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही के उप चुनाव परिणामों के बाद भाजपा सदमे में है। प्रदेशाध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली महंगाई के विरुद्ध रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस अधिक से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, उमेश नेगी, राजेंद्र जार, कंवर अजय बहादुर, नीरज नय्यर, जितेंद्र चौधरी, अंजना धीमान और शिवकुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed