फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress to sing Vande Mataram in party meetings

हिमाचल में वंदेमातरम से होगी कांग्रेस की बैठकों की शुरुआत

Fri, 04 Jan 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Jan 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress to sing Vande Mataram in party meetings

मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कुछ दिनों मे सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रगीत वंदेमातरम बंद होने के बाद अब राष्ट्रीय गीत को बैंड-बाजे से शुरू करने के बीच हिमाचल में भी कांग्रेस इस राह पर चल पड़ी है। प्रदेश में अब कांग्रेस की हर बैठक की शुरुआत वंदेमातरम के साथ होगी और बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में एलान किया गया कि अब प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर की सभी बैठकों की शुरुआत से पहले वंदेमातरम गीत गाया जाएगा। वीरवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में भी वंदेमातरम गीत गाया गया। कांग्रेस ने इस बाबत जिला और ब्लॉक को भी निर्देश जारी कर दिए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


चारों सीटें जीतने का दावा
प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। हिमाचल से किया एक भी वादा पीएम ने पूरा नहीं किया। बेरोजगारों और किसानों को छला है। न तो 15-15 लाख रुपये हर खाते में आए, न महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हिमाचल की चारों सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी ने पकड़ी थी मंदिरों की राह 
पिछले साल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने जिस तरह मंदिरों की राह पकड़ी थी, वैसे ही प्रदेश कांग्रेस भी अब राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के सहारे अपनी नैया पार लगाने लगी है।

प्रदेश कांग्रेस ने जारी किए निर्देश, चुनाव से पहले हरेक हलके में होगी पथयात्रा

लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू ने कहा कि चारों लोकसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक आ चुका है। उसी दावेदार को टिकट दिया जाएगा जो सर्वेक्षण में मजबूत पाया जाएगा। इस बारे पार्टी हाईकमान को फैसला लेना है। बैठक में फैसला लिया गया कि ‘निकम्मी सरकार, एक साल बदहाल’ नारे के साथ कांग्रेस इसी माह हर विस क्षेत्र में तीन चरणों में पथ यात्रा कर गांव-गांव पहुंचेगी।

पथ यात्रा के जरिये कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, चुनाव लड़ चुके नेता जनता को प्रदेश सरकार की एक साल की विफ लताओं व लचर कानून व्यवस्था के साथ ही केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। सभी लोकसभा क्षेत्रों में ‘हिसाब दे सांसद, जवाब दे सांसद’ अभियान को तेज किया जाएगा। 

पदाधिकारियों को सौंपेंगे बूथ, मार्च में किसान रैली
बैठक में जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को बूथ सौंपने पर भी चर्चा हुई। जनसंपर्क अभियान और तेज करने का भी फैसला लिया गया। मार्च में किसान रैली करने पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed