फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress sukhwinder singh sukhu asks four questions from union govt completing eight years

Himachal Congress: भाजपा सरकार के आठ साल पर कांग्रेस ने पूछे चार सवाल

Mon, 30 May 2022 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 May 2022 06:36 PM IST
सार

सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज दें। प्रदेश में घोषित फोरलेन के लिए केंद्र सरकार जल्द बजट दे। आसमान छूती महंगाई कब कम होगी? गैस सिलिंडर 1,000 रुपये के पार हो चुका है। पेट्रो पदार्थों की कीमतें 100 रुपये के आसपास हैं। हिमाचल सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

विज्ञापन
Himachal Congress sukhwinder singh sukhu asks four questions from union govt completing eight years
सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सुक्खू ने केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने पर चार सवाल पूछे हैं। उन्होंने मंगलवार को शिमला में मनाए जा रहे भाजपा के जश्न पर निशाना साधा है। कहा कि मोदी शिमला आ रहे हैं तो प्रदेश को कुछ सौगात देकर जाएं। पिछले दौरों की तरह सपने न दिखाएं। हिमाचल की जनता के साथ किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। प्रधानमंत्री बताएं कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी कम करने के लिए क्या किया। सेब पर आयात शुल्क कब बढ़ेगा? हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा कब दिया जाएगा। मोदी इस पर भी अपनी चुप्पी तोड़ें।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज दें। प्रदेश में घोषित फोरलेन के लिए केंद्र सरकार जल्द बजट दे। आसमान छूती महंगाई कब कम होगी? गैस सिलिंडर 1,000 रुपये के पार हो चुका है। पेट्रो पदार्थों की कीमतें 100 रुपये के आसपास हैं। हिमाचल सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस भर्ती पेपर लीक में करोड़ों रुपये की डील हुई है। पुलिस के पास से ही पेपर लीक हो गया। स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ। राजीव बिंदल को कुर्सी तक गंवानी पड़ी। सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। भ्रष्ट नेताओं पर कब कार्रवाई करेंगे?
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार कब मिलेगा? हिमाचल में 12 लाख से अधिक बेरोजगार हैं। प्रदेश सरकार रोजगार देने में विफल रही। डबल इंजन की सरकार बताए कि बेरोजगारों को रोजगार कब तक मिलेगा। सेब की खेती करने वाले किसानों को वादे के बावजूद आज तक राहत क्यों नहीं दी? क्यों सेब पर आयात शुल्क नहीं बढ़ाया। हाटी समुदाय को आज तक एसटी का दर्जा नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के आठ साल बीत गए, अच्छे दिन कब आएंगे : राठौर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव करीब आते देख मोदी सरकार आठ साल पूरे होने का जश्न हिमाचल में मना रही है। जनता से महंगाई कम करने और युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने के झूठे वादे करने के लिए प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि जनता जानना चाहती है कि आठ साल बीत गए हैं और अच्छे दिन कब आएंगे?

विदेशी सेब पर शत-प्रतिशत आयात शुल्क नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम हिमाचल के लिए बड़ा वित्तीय पैकेज घोषित करें। युवाओं को रोजगार देना तो दूर, युवाओं की छंटनी कर दी गई। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दो जून को सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। 

राठौर ने सोमवार को राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। शिमला में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। यह जश्न दिल्ली में मनाना चाहिए था। इसे हिमाचल में मनाने का कोई औचित्य नहीं है।


महंगाई और बेरोजगारी हर रोज बढ़ रही है। देश की जीडीपी घट रही है। कहा कि केंद्र सरकार की कोई ठोस आर्थिक नीति नहीं है। किसानों की आमदनी कम हो रही है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज है। प्रदेश में कोरोना की आड़ में भ्रष्टाचार हुआ है। कहा कि पंजाब सरकार के सुरक्षा वापस लेने के कारण गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed