{"_id":"6283d5ea3c545927185043eb","slug":"himachal-congress-shukla-in-charge-of-uniting-in-the-field-taught-the-lesson-pratibha-singh-met-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस: एकजुट होकर फील्ड में जुटने का प्रभारी शुक्ला ने पढ़ाया पाठ, राहुल गांधी से मिलीं प्रतिभा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस: एकजुट होकर फील्ड में जुटने का प्रभारी शुक्ला ने पढ़ाया पाठ, राहुल गांधी से मिलीं प्रतिभा सिंह
Tue, 17 May 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 May 2022 10:37 PM IST
सार
प्रभारी राजीव शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर हिमाचल पहुंचते ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और कमियों को लेकर मुखर होने का पाठ पढ़ाया। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
राहुल गांधी से मिलीं प्रतिभा सिंह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कांग्रेस की राजस्थान के उदयपुर में हुई तीन दिवसीय चिंतन बैठक के बाद मंगलवार शाम को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के नई दिल्ली स्थित आवास पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जल्द ही नई नियुक्तियों की घोषणा होगी। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति भी इस दौरान बनाई गई। प्रभारी राजीव शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर हिमाचल पहुंचते ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और कमियों को लेकर मुखर होने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सह प्रभारी रवनीत सिंह बिट्टू, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल, विनय कुमार, संगठन महासचिव रजनीश किमटा, विधायक विक्रमादित्य सिंह, नंदलाल, मोहन लाल ब्राक्टा और शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा भी मौजूद रहे। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के चलते वे दिल्ली की बैठक में नहीं जा सके।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी का उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपने पर आभार जताया। प्रतिभा सिंह ने इस दौरान संगठन की विभिन्न गतिविधियों और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन