{"_id":"5d4abd968ebc3e6cfb08871f","slug":"himachal-congress-sevadal-will-take-out-tiranga-yatra-in-dharamshala-on-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस सेवादल धर्मशाला में इस दिन निकालेगा तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस सेवादल धर्मशाला में इस दिन निकालेगा तिरंगा यात्रा
Thu, 08 Aug 2019 11:54 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस सेवादल धर्मशाला में नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालेगा। सेवादल देश की एकता और अखंडता के लिए यह यात्रा निकाल रहा है। एआईसीसी सचिव सुधीर शर्मा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों, महिला पदाधिकारियों, जिला और ब्लॉक के मुख्य संगठकों सहित पार्टी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि नौ अगस्त को धर्मशाला में क्रांति दिवस पर तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा पिछले साल मंडी में निकाली गई थी।
विज्ञापन
सुबह 11.30 बजे धर्मशाला में तिरंगा यात्रा कांग्रेस के दाड़ी कार्यालय से सिविल बाजार- पुलिस स्टेशन- गुरुद्वारा रोड- कोतवाली बाजार- गांधी वाटिका से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी। शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव सुधीर शर्मा प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे।
इनके अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को भी आमंत्रित किया जा रहा है। राठौर के भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने की उम्मीद है। तिरंगा यात्रा में संगठन के पदाधिकारी और पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।