{"_id":"5accabec4f1c1b593e8b456e","slug":"himachal-congress-sevadal-appointed-district-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सेवादल ने नियक्ति किए प्रभारी, यहां देखिए पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सेवादल ने नियक्ति किए प्रभारी, यहां देखिए पूरी सूची
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 10 Apr 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश पदाधिकारियों को जिलावार प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेवारियां प्रदेश के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने सौंपी हैं। इनमें जिला शिमला शहरी के लिए जितेंद्र बरागटा, शिमला ग्रामीण के लिए ऊषा मेहता, सोलन के लिए
विज्ञापन
जब्बर सिंह, सिरमौर के लिए विश्वानंद ठाकुर, ऊना के लिए सुशील ठाकुर, चंबा के लिए एमएल कौंडल, कांगड़ा के लिए उत्तम डोगरा, जिला नूरपुर के लिए विजय कुमार, जिला देहरा के लिए पंजाब सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह मंडी के लिए संत राम धीमान, जिला सुंदरनगर के लिए ज्ञान कुमारी कौंडल, हमीरपुर के लिए प्रकाश चंद महाजन, बिलासपुर के लिए डा. विजय कपिल, जिला कुल्लू के लिए करतार जम्वाल, जिला लाहौल-स्पीति के लिए दीना नाथ भंडारी और जिला किन्नौर के लिए अजय शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
अनुराग शर्मा ने कहा कि ओम प्रकाश ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस सेवादल का संगठन मंत्री और जिला पालमपुर का प्रभारी बनाया गया है। वह निवर्तमान मुख्य संगठक जिला मंडी थे। उनकी जगह मनमीत सिंह को जिला मंडी कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है।