{"_id":"5c94c748bdec22141b2b54f3","slug":"himachal-congress-seva-dal-general-secretary-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा
Fri, 22 Mar 2019 05:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Mar 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव राजीव चोपड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। हमीरपुर जिला मुख्यालय के कृष्णानगर से संबंध रखने वाले राजीव ने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है।
विज्ञापन
वे पार्टी में अनदेखी से दुखी हैं। कहा कि वे एनएसयूआई छात्र संघ के बाद बीते 38 सालों से कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे। अब आम कार्यकर्ताओं की तरह कांग्रेस के लिए कार्य करेंगे। चोपड़ा इससे पूर्व कांग्रेस सेवादल में प्रवक्ता और जिला संयोजक भी रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के पूर्व में कहा था कि पार्टी के अग्रणी संगठनों में अभी फेरबदल नहीं होगा, लेकिन उनके इस बयान के बाद कांग्रेस सेवादल के जिला संयोजक को नियुक्ति के दो माह में ही बदल दिया गया है।
विज्ञापन
अब पूर्व में जिला संयोजक रहे मदनलाल कौंडल ही संयोजक का कार्यभार संभालेंगे। 27 जनवरी, 2019 को नवनियुक्त सेवादल के जिला संयोजक नीलम ठाकुर को अब सेवादल की यंग ब्रिगेड का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
नीलम ठाकुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस टिकट पर 25 हजार रुपये शुल्क समेत आवेदन भी कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस सेवादल में इस्तीफा और नवनियुक्त जिला संयोजक को पद से हटाकर दूसरे की नियुक्ति से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
उधर, मदन लाल कौंडल ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें दूसरी बार हमीरपुर कांग्रेस सेवादल का जिला संयोजक बनाया है। उन्होंने कह कि वह पूर्व की भांति पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।