{"_id":"5c9cb228bdec22141231f66d","slug":"himachal-congress-seva-dal-assigned-duties-to-coordinate-for-lok-sabha-electio-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"समन्वय बनाने को हिमाचल कांग्रेस सेवादल ने लगाईं ड्यूटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समन्वय बनाने को हिमाचल कांग्रेस सेवादल ने लगाईं ड्यूटियां
Thu, 28 Mar 2019 05:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सेवादल ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। संगठन के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने के लिए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों को जिला स्तर पर जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने प्रदेश उपाध्यक्षों, महासचिवों और प्रदेश सचिवों को जिला स्तर पर प्रभारी व सह प्रभारी लगाया है।
विज्ञापन
मंडी-कुल्लू जिलों में सुशील ठाकुर को प्रभारी और अजय शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। सोलन-सिरमौर में संतराम धीमान को प्रभारी, राजेंद्र शर्मा को सह प्रभारी, लाहौल-स्पीति-किन्नौर में कर्नल हरि शरण को प्रभारी, दीनू राही को सह प्रभारी, देहरा-कांगड़ा-पालमपुर में मनोहर कौंडल को प्रभारी, हरबंस धीमान को सह प्रभारी, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी में कंवर प्रताप सिंह को प्रभारी और प्रताप सिंह ठाकुर को सह प्रभारी प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बिलासपुर-सुंदरनगर में विजय डोगरा को प्रभारी, विजय कपिल को सह प्रभारी, ऊना-हमीरपुर में बलदेव सिंह ठाकुर को प्रभारी, सुरेंद्र वर्मा को सह प्रभारी, चंबा-नूरपुर में गोपाल शर्मा को प्रभारी और विजय कुमार को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। जिला प्रभारियों तथा सह प्रभारियों से कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से चलाए गए मासिक कार्यक्रमों तथा हर माह की 25 तारीख को जिला स्तर की बैठक का आयोजन सुनिश्चित करें। गतिविधियों की रिपोर्ट 15 दिनों के अंतराल में प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें।
विज्ञापन