राहुल गांधी को मनाने के लिए हिमाचल कांग्रेस ने भेजा प्रस्ताव, पढ़ें पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पद से इस्तीफे की पेशकश पर उन्हें मनाने और पद पर बने रहने के लिए बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पारित कर भेजा है।
यह प्रस्ताव कांग्रेस कार्यसमिति को भेजा है, जिसमें राहुल गांधी से अपने फैसले को वापस लेने का आग्रह किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक करीब ढाई बजे आरंभ होनी थी लेकिन बीस मिनट देरी से आरंभ हो पाई। राठौर ने प्रस्ताव रखा कि हार से हमें हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी ने देश में जिस प्रकार चुनाव प्रचार किया, उसमें कोई कमी नहीं थी।
पार्टी के प्रति लोगों में भी भारी उत्साह था। यह समय एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का नहीं है। हमें कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करना है। भाजपा के किसी भी मंसूबे को पूरा नहीं होने देना है।
प्रस्ताव का समर्थन करते हुए वीरभद्र ने ये कहा
प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि यह समय हमें अपने लीडर को मजबूत करने का है। हमें राहुल गांधी को मजबूत करना है। देश और पार्टी को राहुल गांधी के नेतृत्व की बहुत जरूरत है।
उन्होंने कहा कि चुनाव में आज कांग्रेस की हार हुई है तो कल जीत भी होगी। कांग्रेस ने जीत के लिए पूरी कोशिश की परंतु सरकार ने चुनाव में हर हथकं डे अपनाए। सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया।
चुनाव आयोग की भूमिका भी नकारात्मक रही और ईवीएम भी शक के दायरे में है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा का यह एकमात्र प्रयास रहा है कि देश को कांग्रेस मुक्तकिया जाए। इसलिए भाजपा राहुल गांधी को अध्यक्ष पद से हटाने की रणनीति पर चल रही है। हमें उनकी इस नीति को सफ ल नहीं होने देना है।
बैठक में ये नेता भी रहे मौजूद
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रजनीश किमटा, चंद्र कुमार, हर्ष महाजन, कंवर अजय बहादुर, विक्रमादित्य सिंह, इंद्र दत्त लखनपाल, विनय कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, केहर सिंह खाची, महेंद्र चौहान, केवल पठानिया, संजय अवस्थी, नरेश चौहान, डॉ. वीरू राम, मेहश्वर चौहान, लखविंदर राणा, कुलदीप पठानिया, सोनिया चौहान, नसीमा बेगम, शर्मिला पटियाल, निमता रोशन, राहुल ठाकुर, राम कुमार आदि भी उपस्थित रहे।