{"_id":"6304f5fc4c148e76544c5277","slug":"himachal-congress-screening-committee-constituted-for-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी गठित, दीपा दास मुंशी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी गठित, दीपा दास मुंशी अध्यक्ष
Tue, 23 Aug 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Aug 2022 09:22 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी दीपा दास मुंशी को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव दीपा दास मुंशी
- फोटो : Twitter@DeepaDasmunshi)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी दीपा दास मुंशी को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया में कमेटी की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उमंग सिंघार और धीरज गुर्जर को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पदेन सदस्यों में प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश के सभी कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव शामिल रहेंगे।
विज्ञापन