Himachal: शिमला में कांग्रेस का महामंथन, सीएम-प्रभारी ने कैबिनेट विस्तार और राम मंदिर मामले पर कही बड़ी बात
देश कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय संगठनात्मक महामंथन शनिवार से राजधानी शिमला स्थित राजीव भवन में हुई। जनरल हाउस की इस महत्वपूर्ण बैठक में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय संगठनात्मक महामंथन शनिवार से राजधानी शिमला स्थित राजीव भवन में हुई। जनरल हाउस की इस महत्वपूर्ण बैठक में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव के प्रदर्शन की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल मंत्रिमंडल में खाली पद को भरने व फेरबदल की कोशिश की जाएगी। इसी पर फैसला लेने के लिए हाईकमान से कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल धर्मशाला आने वाले हैं। कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ संगठन की आगामी रणनीति तय करेंगे। रविवार को सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक होगी। इसके बाद धर्मशाला में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल राजनीतिक मामले समिति की बैठक करेंगे। हालांकि, अभी इसकी अंतिम तिथि तय नहीं है।
बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार होगा, कब होना है यह हाईकमान तय करता है। मंत्री का एक पद खाली है जिसे भरना जरूरी है। यदि माैसम साफ रहा तो 16-17 को धर्मशाला में राजनीतिक मामले समिति की बैठक में इस पर चर्चा होगी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सीएम ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और भगवान के नाम पर चंदा चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
किन्नाैर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति विवाद पर ये कहा
किन्नाैर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति विवाद पर पाटिल ने कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी व निगम भंडारी को आमने-सामने बिठाकर मतभेद दूर किए जाएंगे। दोनों को समझाया जाएगा। राम मंदिर चंदा विवाद पर कहा कि भाजपा ने कहा था कि हमने राम को लाया है। अगर भाजपा ने श्रीराम को लाया है तो राम का चंदा कहां गया। कहा कि चंदाखोरी मामले पर बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति तय होगी। सबने अपनी-अपनी हैसियत से राममंदिर के लिए चंदा दिया था, लेकिन जिस तरह से इसका दुरुपयोग किया गया, उसके लिए कठिन से कठिन कार्रवाई होनी चाहिए और इसकी जड़ तक जाना चाहिए। इस दाैरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्य समेत विधायक भी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत चुनावों के दौरान मिले जमीनी फीडबैक के आधार पर संगठन की मजबूती और कमजोरियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर रहा। आम सभा के दूसरे दिन महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग और अल्पसंख्यक विभाग सहित सभी अग्रणी संगठनों की अलग-अलग बैठकें होंगी।