फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress protest outside ED office in Shimla

HP Congress Protest: अदाणी, सेबी प्रमुख के संबंधों की जांच की मांग पर शिमला में कांग्रेस ने घेरा ईडी दफ्तर

Thu, 22 Aug 2024 05:17 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 22 Aug 2024 05:17 PM IST
सार

राजधानी शिमला में कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Himachal Congress protest outside ED office in Shimla
ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वीरवार को प्रदेश कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अदाणी और सेबी प्रमुख के कथित संबंधों की जांच जेपीसी से करवाने और देश में जातीय जनगणना करवाने की मांग की गई।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने कुछ पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए देश की अर्थव्यवस्था से खिलवाड़ कर रही है। सेबी प्रमुख जो कभी अदाणी समूह में नौकरी करते थे। आज इस समूह को आर्थिक तौर पर लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अदाणी के शेयर घोटाले के खुलासे में सेबी प्रमुख की संलिप्तता की जांच जेपीसी से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में देश के लाखों शेयरधारकों के करोड़ों रुपये डूब गए। उन्होंने कहा कि सेबी प्रमुख को तुरंत उनके पद से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन




 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह देश की अर्थव्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने में जुटे हैं। विपक्ष के नेता जब भी इसके खिलाफ कोई आवाज उठाते हैं तो उन्हें सीबीआई व ईडी का डर दिखाकर जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में वित्तीय घोटालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस आज देशभर में इस महाघोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। राठौर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद संसद के अंदर इसकी पूरी जांच जेपीसी से करवाने की जो मांग रखी है, वह पूरी तरह से जायज है।

भाजपा जातीय जनगणना से भी भाग रही है। कांग्रेस देश में जातीय जनगणना की पक्षधर है और इसे करवाकर ही रहेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व सीपीएस संजय अवस्थी, मोहन लाल ब्राक्टा, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षद, पूर्व विधायक रामलाल ठाकुर, गंगूराम मुसाफिर, आदर्श सूद, चिरंजी लाल, सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा, शिमला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद कौशल, एपीएमसी शिमला किन्नौर के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष व विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed