फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal congress president sukhwinder sukhu started jansampark abhiyaan

प्रचार के साथ बूथों से चंदा भी जुटाएगी कांग्रेस, जनसंपर्क अभियान शुरू

Fri, 23 Nov 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Nov 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Himachal congress president sukhwinder sukhu started jansampark abhiyaan

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। शुक्रवार को सुक्खू ने पार्टी के जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। कार्यकर्ता इस अभियान में जहां पार्टी नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। वहीं, बूथ स्तर पर पार्टी के लिए चंदा भी जुटाएंगे।

विज्ञापन


28 फरवरी 2019 तक यह अभियान चलेगा। हर बूथ से 22,000 रुपये जुटाने का लक्ष्य है। ब्लॉक को यह धनराशि जुटाकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भेजनी होगी। यह पैसा पार्टी फंड में जमा होगा। इसका उपयोग आने वाले लोस चुनाव में किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए हर बूथ को तीन तरह की रसीद दी गई हैं। इसमें पहली रसीद 100, दूसरी 500 और तीसरी 1000 रुपये की होगी। बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं इच्छानुसार रसीद कटवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि राशि जुटाने के साथ कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में यह भी जनता को बताएंगे कि पूर्व यूपीए सरकार के समय आरटीआई, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार का अधिकार मिला, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान पर है।

अभियान के शुरूआत के मौके पर महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, नरेश चौहान, पूर्व संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, प्रवक्ता संजय सिंह चौहान, सचिव ईश्वर दास छवारू मौजूद रहे।


सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती की दी शुभकामनाएं
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती पर शिमला के कार्ट रोड स्थित गुरुद्वारे में शीश नवाया और सभी को इस पर्व की शुुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed