फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress president Pratibha Singh statements on Rahul Gandhi and Priyanka, bjp reacted

Himachal Politics: राहुल गांधी और प्रियंका पर प्रतिभा सिंह के बयान से गरमाई सियासत

Tue, 20 Sep 2022 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Sep 2022 07:20 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए एक वीडियो साक्षात्कार से कांग्रेस की सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन
himachal congress president Pratibha Singh statements on Rahul Gandhi and Priyanka, bjp reacted
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए एक वीडियो साक्षात्कार से कांग्रेस की सियासत गरमा गई है। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर साक्षात्कार का वीडियो जारी होते ही कांग्रेस नेताओं की हवाइयां उड़ गईं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मंगलवार को दिन भर नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस बाबत कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। डैमेज कंट्रोल की रणनीति बनाने को नई दिल्ली में शीर्ष नेताओं से भी प्रदेश के कई नेताओं ने संपर्क साधे। इस साक्षात्कार के बहाने प्रदेश भाजपा ने भी विधायक रामलाल ठाकुर और प्रतिभा सिंह की बयानबाजी को आधार बनाकर कांग्रेस को लपेटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेताओं पर कई सवाल उठाए। इस मामले को लेकर गरमाई राजनीति के बीच प्रतिभा सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई दी। प्रतिभा सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर कहा कि साक्षात्कार में मेरे बयानों को रचनात्मक व गलत तरीके से उद्धृत किया गया है। मैने कभी भी कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार को अपमानित करने वाला कोई बयान नहीं दिया। साक्षात्कार लेने वाले ने मेरे बयानों को तोड़-मोड़कर पेश करने की कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी संस्कारों की संवाहक है। इसके नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टी व शीर्ष नेतृत्व का सम्मान करना बखूबी जानते हैं। 

विज्ञापन


उधर, इस मामले पर भाजपा ने प्रतिभा सिंह को घेर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उद्धृत किया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को महत्व और समय नहीं देते हैं, यही वजह है कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। अब इसी बयान से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पलट रही हैं। यह कांग्रेस नेताओं की अपनी पार्टी के प्रति गंभीरता को दर्शाता है कि ऐसे नेता किसी राज्य या राष्ट्र का नेतृत्व कैसे कर सकते हैं। कांग्रेस की स्थिति रामलाल ठाकुर के आंसुओं से बयान होती है। रामलाल ठाकुर का दुख कांग्रेस के भीतर की स्थिति को साफ दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी के पास एक दर्जन से अधिक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। कश्यप ने यह बातें मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहीं। कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा है कि यह राहुल गांधी पर निर्भर है कि वह पार्टी को समय देना चाहते हैं या जीवन में अन्य चीजें करना चाहते हैं। यह उन्हें ही तय करना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दर्द उनकी वाणी में साफ झलक रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दिल्ली में डांटे जाने पर मीडिया को दिए गए बयान को वापस ले लिया। राम लाल ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर और आशा कुमारी की नाराजगी राज्य और देश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति को दर्शाती है। कांग्रेस पार्टी में घुटन का माहौल है और इससे कांग्रेस नेता अपने महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस के पलटू नेताओं को अपने बयानों से पलटने की पुरानी आदत है और इस बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर बयान से यू-टर्न लिया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed