फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress president kuldeep rathore statement over Indiscipline in party

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, सर्जरी होगी: कुलदीप राठौर

Thu, 17 Jan 2019 08:39 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 17 Jan 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep rathore statement over Indiscipline in party
कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चौड़ा मैदान में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी, जरूरत पड़ने पर सर्जरी भी होगी। पार्टी में गणेश परिक्रमा नहीं चलेगी।
विज्ञापन


भाजपा को जड़ से उखाड़ने के लिए मिलकर जंग लड़नी होगी, जो कार्यकर्ता जंग में भाग नहीं ले सकते तो हम समझेगी कि वह शत्रु के साथ है। मैंने कार्यकर्ता रहते हुए किसी पद की लालसा नहीं की। संगठन में काम करता रहा और दूसरी पंक्ति में खड़ा रहा।
विज्ञापन


उन्होंने लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि समय कम है ब्लॉक में जाने का कम समय मिलेगा लेकिन जिला के दौरे किए जाएंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए समय की कमी का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी जंग में उतरने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बुजुर्ग बोले तो बुरा न माने पदाधिकारी कार्यकर्ता

himachal congress president kuldeep rathore statement over Indiscipline in party

भावुक होकर आंखों में आंसू लिए राठौर बोले - कार्यकर्ताओं का दर्द क्या होता है, इसको मेरे से ज्यादा कौन समझ सकता है?उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं। वह सपनों के सौदागर है, जहां भी जाते है जनता को गुमराह कर वहीं होने का ड्रामा करते हैं।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में बड़े वायदे किए लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उन कार्यों का उद्घाटन करने में लगे है जो कार्य वीरभद्र सिंह ने किए हैं। उद्घाटन कर वह अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे संगठन को एकजुट करने के लिए भेजा गया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। राठौर ने कहा कि बुजुर्ग अगर कुछ बोले भी तो उसे बूरा नहीं मानना चाहिए। बुजुर्ग हमेशा भले के लिए ही बोलते हैं। अगर में गलत काम करूंगा तो वरिष्ठ नेता मुझे कमरे में आकर डांट सकते हैं।

मैं कभी बुरा नहीं मानूगा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू संगठन के साथ है उन्हें संगठन के साथ खड़ा रहना पड़ेगा। पार्टी में व्यक्ति बड़ा नहीं बल्कि संगठन बड़ा है। अगर मैं भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरूंगा तो सीधे जाकर राहुल गांधी को इस्तीफा दूंगा। 

सुक्खू को बनाने में मेरी अहम भूमिका
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ब्यान दिया था कि कुलदीप राठौर को बनाने मेें मेरा भी सहयोग रहा है। रैली में कुलदीप राठौर ने कहा कि सुक्खू को एनएसयूआई और यूथ का अध्यक्ष बनाने में मेरी अहम भूमिका रही है। 

राठौर को अध्यक्ष बनाने में मेरी अहम भूमिका: सुक्खू

himachal congress president kuldeep rathore statement over Indiscipline in party

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ब्यान दिया था कि कुलदीप राठौर को बनाने मेें मेरा भी सहयोग रहा है। रैली में कुलदीप राठौर ने कहा कि सुक्खू को एनएसयूआई और यूथ का अध्यक्ष बनाने में मेरी अहम भूमिका रही है।

राठौर ने सुक्खू को दी नसीहत, कार्यकर्ताओं को चेताया
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सुखविंद्र सिंह सुक्खू को नसीहत दी कि अगर वरिष्ठ नेता कुछ बोलते हैं तो चुप रहना होगा। मैं और आप वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के मुकाबले के नहीं हैं।

उन्होंने बड़े भाई का हवाला देते हुए सुक्खू को चुप रहने को कहा। कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर राठौर ने कहा कि धींगामुश्ती नहीं चलेगी। सबको अनुशासन में रहना होगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।  

 पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। रैली स्थल पर न पहुंचने पर सुक्खू ने कहा कि वह अस्पताल गए थे, उसके बाद ट्रैफिक में फंस गए, इसलिए रैली में नहीं आ सके। वह सीधे पार्टी आफिस आए।  

उम्मीदों पर खरा न उतरा तो दूंगा इस्तीफा : राठौर

himachal congress president kuldeep rathore statement over Indiscipline in party

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने कहा कि बुजुर्ग कुछ बोलें तो बुरा नहीं मानना चाहिए। वे भले के लिए बोलते हैं। अगर मैं गलत करूंगा तो वरिष्ठ नेता मुझे डांट सकते हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू को संगठन के साथ खड़ा रहना पड़ेगा। अगर मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा तो सीधे जाकर राहुल गांधी को इस्तीफा दूंगा।

गुंडातत्व आ गए पार्टी कार्यालय में : वीरभद्र
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यालय में कुछ गुंडातत्व और शराबी आ गए, उन्होंने यह हंगामा किया है। कांग्रेस एकजुट हैं। 

उधर से लोग इधर आए तब हुआ हंगामा: सुक्खू
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी कार्यालय में नारेबाजी हो रही थी, उधर से लोग जब इधर आए तो हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed